विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Chandigarh Weather 26 September: चंडीगढ़ में बदला मौसम, दोपहर बाद तेज वर्षा

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:00 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 26 Sep 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ में सितंबर के आखिरी दिनों में भी गर्मी बनी हुई थी, लेकिन शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद तेज वर्षा हुई।

HighLights

  1. रविवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी।

  2. सितंबर के अंत में भी गर्मी का असर था बरकरार।

  3. बारिश के बाद तापमान में आएगी गिरावट।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सितंबर का महीना समाप्त होने को, लेकिन शहर में गर्मी का असर बना हुआ था, लेकिन शनिवार को मौसम का मिजाज बदला। सुबह से ही बादल छाए रहे और दाेपहर बाद तेज वर्षा हुई। इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली।

मौसम विभाग ने रविवार को तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन की बारिश के बाद मौसम में बदलाव और मानसून की विदाई की संभावना है। हालांकि, मौसम में आए इस बदलाव से पहले अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था उमस और गर्मी के कारण लोग परेशान रहे।

बारिश होने पर अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास भी होगा। इस मानसून सीजन में चंडीगढ़ में अब तक 697.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 17.2 प्रतिशत कम है।