Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में मनीमाजरा थाना प्रभारी को बदला, शराब ठेकेदार से एक लाख और विदेशी शराब मांगने का था आरोप

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 11:07 AM (IST)

    मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर को एक शराब ठेकेदार से एक लाख रुपये और विदेशी शराब मांगने के आरोप में पद से हटाकर ट्रैफिक लाइन भेजा गया है। यह ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ पुलिस महकमे में विवादों में कार्रवाई के बाद खाली हुए महत्वपूर्ण पदों पर दी जिम्मेदारी। (सांकेतिक फोटो)

    चंडीगढ़ पुलिस महकमे में विवादों में कार्रवाई के बाद खाली हुए महत्वपूर्ण पदों पर दी जिम्मेदारी। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. इंस्पेक्टर मनिंदर को थाना प्रभारी के पद से हटाया।

    2. आइजी ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस।

    3. जांच के बीच ट्रैफिक में भेजे इंस्पेक्टर मनिंदर।


    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में लगातार सामने आ रहे विवादों के बीच अब मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर पर भी कार्रवाई हुई है। एक शराब ठेकेदार की शिकायत के बाद उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटाकर ट्रैफिक लाइन भेज दिया गया है।

    ठेकेदार ने थाना प्रभारी पर हर महीने एक लाख रुपये और विदेशी ब्रांड की दो पेटी शराब मांगने का आरोप लगाया था। आइजी स्तर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

    इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, एएसआई भगत सिंह के सीबीआई ट्रैप में गिरफ्तार होने और एसआई जगमेहर सिंह व एएसआई सुरेंद्र पाल के खिलाफ कार्रवाई के बाद कई महत्वपूर्ण पद खाली हो गए थे। सोमवार को विभाग ने इन पदों पर नई तैनाती की सूची जारी कर दी।

    तीन थानों को मिले नए प्रभारी

    विभागीय सूची के अनुसार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को नीलम पुलिस चौकी से मनीमाजरा थाना प्रभारी बनाया है। वहीं सेक्टर-22 पुलिस चौकी में तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को सेक्टर-26 थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर-26 थाने में तैनात इंस्पेक्टर मोहित कुमार को मौलीजागरां थाना प्रभारी बनाया है।

    क्राइम सेल से ईओडब्ल्यू तक बदली जिम्मेदारियां

    डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल का खाली पद इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को सौंपा गया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार को ईओडब्ल्यू थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को आरटीसी भेजा है।

    खबरें और भी

    पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को एचएसी का कार्यभार दिया गया है। वहीं डड्डूमाजरा पुलिस चौकी में तैनात इंस्पेक्टर सूर्या कुमार को भी ईओडब्ल्यू भेजा गया है।