विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में PGI के पास नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन होंगे जब्त, कैपिटल कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा होगी मजबूत

Published: Tue, 18 Aug 2026 02:41 PM (IST)

चंडीगढ़ में पीजीआई के आसपास अतिक्रमण हटेगा और अनाधिकृत रूप से खड़े वाहन जब्त होंगे। इस संबंध में डीसी ने ...और पढ़ें

जिला सड़क सुरक्षा समिति की 26वीं बैठक में आदेश जारी करते डीसी निशांत कुमार यादव।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की 26वीं बैठक में आदेश जारी करते डीसी निशांत कुमार यादव।

HighLights

  1. पीजीआई के आसपास अतिक्रमण पर होगी सख्ती।

  2. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अहम फैसले।

  3. 30 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिला कैशलेस उपचार।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के आसपास से अतिक्रमण अब सख्ती होगी। सड़कों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को जब्त किया जाएगा। 

इस संबंध में जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जिला सड़क सुरक्षा समिति (डीआरएससी) की 26वीं बैठक में आदेश जारी किए हैं। बैठक में सेक्टर-1 स्थित कैपिटल काॅम्प्लेक्स की व्यापक सुरक्षा योजना (कंप्रीहेंसिव सिक्योरिटी प्लान) को भी मंजूरी दी गई।

डीसी ने सेक्टर-29/30 लाइट प्वाॅइंट के बीच मीडियन में ग्रिल लगाने का काम दो माह के भीतर पूरा करने को कहा। वहीं वी-3, वी-4 और वी-5 सड़कों पर 61 स्थानों पर 195 ब्लिंकर लगाने का काम एक माह में पूरा करने को कहा गया।

धनास ब्रिज, मटका चौक और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1/बलटाना टर्न पर एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) लाइट्स लगाने के निर्देश भी दिए गए। एयरपोर्ट लाइट प्वाॅइंट पर सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे तय समय सीमा में पूरा करने को कहा गया।

बैठक में एसएसपी ट्रैफिक, इंजीनियरिंग विभाग, नगर निगम, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

30 सड़क हादसों के पीड़ितों को कैशलेस उपचार 

समिति को सड़क दुर्घटना पीड़ितों के कैशलेस उपचार के लिए संचालित पीएम राहत योजना की प्रगति की जानकारी दी गई। योजना शुरू होने के बाद टीएमएस 2.0 पोर्टल पर अब तक 30 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 21 मामलों को मंजूरी मिल चुकी है।

83 घातक दुर्घटना स्थलों की जांच

समिति ने शहर के 83 घातक सड़क दुर्घटना स्थलों के संयुक्त निरीक्षण के बाद की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि दो संबंधित सर्किल डिवीजनों के अंतर्गत क्रमशः 16 और 26 स्थानों पर अनुशंसित सड़क सुरक्षा उपाय लागू किए जा चुके हैं। बाकी स्थानों पर भी सुरक्षा उपाय जल्द लागू करने के निर्देश दिए गए।