Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ में 19 जगह विज्ञापन लगवा निगम कमाएगा 5.64 करोड़, तीन साल के लिए मिलेंगी साइट्स

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:14 PM (IST)

    चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर में 19 विज्ञापन साइट्स के लिए एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे निगम को 5.64 करोड़ रुपये का अनुमानित राजस्व मि ...और पढ़ें

    यूनिपोल पर एक तरफ डिजिटल नान-स्टैटिक एलईडी विज्ञापन प्रदर्शित किए जा सकेंगे। (सांकेतिक तस्वीर)

    यूनिपोल पर एक तरफ डिजिटल नान-स्टैटिक एलईडी विज्ञापन प्रदर्शित किए जा सकेंगे। (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. चंडीगढ़ नगर निगम ने विज्ञापन टेंडर जारी किया।

    2. 19 साइटों से 5.64 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य।

    3. तीन साल के लिए यूनिपोल और विज्ञापन पैनल का ठेका।

    बलवान करिवाल, चंडीगढ़। नगर निगम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर यूनिपोल और विज्ञापन पैनल के जरिए विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने इसके लिए 5.64 करोड़ रुपये का अनुमानित रिजर्व प्राइस तय कर टेंडर जारी कर दिया है।

    चयनित एजेंसी को यूटी चंडीगढ़ में जोन-4 के विभिन्न स्थानों पर कुल 19 साइट पर विज्ञापन प्रदर्शित करने की अनुमति दी जाएगी। इनमें चार यूनिपोल और 15 विज्ञापन पैनल शामिल हैं। यूनिपोल पर एक तरफ डिजिटल नान-स्टैटिक एलईडी विज्ञापन प्रदर्शित किए जा सकेंगे, जबकि विज्ञापन पैनल के दोनों तरफ डिजिटल विज्ञापन चलाने की अनुमति होगी।

    नगर निगम के अनुसार चार यूनिपोल में से दो पहले से निर्मित हैं, जिन्हें सफल बोलीदाता को जैसे हैं वैसे ही के आधार पर सौंपा जाएगा। जबकि दो यूनिपोल का निर्माण सफल एजेंसी को खुद करना होगा। इसी तरह 15 विज्ञापन पैनल में से आठ पहले से बने हुए हैं और सात पैनल सफल बोलीदाता को अपने खर्च पर स्थापित करने होंगे।

    तीन साल का होगा ठेका

    टेंडर के अनुसार विज्ञापन प्रदर्शित करने का अनुबंध तीन वर्ष के लिए होगा। यह अवधि आवंटन पत्र जारी होने के बाद 45 दिन की मोरेटोरियम अवधि पूरी होने के बाद शुरू होगी। निगम ने अनुबंध को आगे एक-एक वर्ष के लिए दो बार बढ़ाने का विकल्प भी रखा है। यानी जरूरत और शर्तों के अनुसार ठेके की अवधि अधिकतम दो वर्ष और बढ़ाई जा सकती है।

    खबरें और भी

    11 लाख की ईएमडी होगी जमा

    निगम ने टेंडर के लिए 5,64,42,120 रुपये का अनुमानित रिजर्व प्राइस निर्धारित किया है। बोली लगाने वाले को 10 हजार रुपये टेंडर दस्तावेज शुल्क के रूप में जमा करने होंगे, जिस पर लागू जीएसटी अलग से देना होगा। इसके अलावा 11.29 लाख रुपये की बयाना राशि (ईएमडी) आनलाइन जमा करनी होगी।

    डिजिटल विज्ञापन की अनुमति

    टेंडर में निगम ने यूनिपोल को एकल पोल पर खड़े एमएस स्ट्रक्चर के रूप में परिभाषित किया है, जिस पर ऊंचाई वाले विज्ञापन लगाए जाएंगे। वहीं कम ऊंचाई वाले विज्ञापन पैनल प्रीकास्ट आरसीसी बेस पर लगाए जाएंगे।

    इन पर डिजिटल नान-स्टैटिक एलईडी के माध्यम से विज्ञापन प्रदर्शित किए जा सकेंगे। निगम ने विज्ञापन साइटों के संचालन के लिए चंडीगढ़ एडवर्टाइजमेंट कंट्रोल आर्डर-1954 और उसमें समय-समय पर किए गए संशोधनों का पालन अनिवार्य किया है।