Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh Mayor Election 2024: मेयर चुनाव को लेकर BJP पर भड़के कांग्रेस अध्‍यक्ष राजा वड़िंग, बोले- 'लोकतंत्र की हुई हत्‍या'

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 07:37 PM (IST)

    Chandigarh Mayor Election 2024 चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव को लेकर बवाल अभी भी जारी है। पंजाब के कांग्रेस अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का भी बयान ...और पढ़ें

    मेयर चुनाव विवाद पर भड़के कांग्रेस अध्‍यक्ष राजा वड़िंग (फाइल फोटो)
    मेयर चुनाव विवाद पर भड़के कांग्रेस अध्‍यक्ष राजा वड़िंग (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। मंगलवार को हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election 2024) के बाद बवाल जारी है। आप-कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। भाजपा की विजय को फर्जी जीत नाम दिया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के कांग्रेस अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का भी बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा है कि लोकतंत्र की हत्‍या हुई है। जानबूझकर 8 वोटों को अयोग्‍य ठहरा दिया गया।

    लोकसभा चुनाव में भी ऐसे हथकंडे अपनाएगी भाजपा- वड़िंग

    अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि अगर मेयर बनाने के लिए ये सब हुआ तो भाजपा लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री चुनने में भी ऐसे ही तरीके अपनाएगा। उन्‍होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटकर देश को पाकिस्‍तान जैसा बनाया जा रहा है।

    हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

    बता दें आप-कांग्रेस गठबंधन ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर धांधलेबाजी का आरोप लगाया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि बाद में इस केस पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। हाई कोर्ट ने मेयर चुनाव विवाद पर आज सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही जवाब तलब करने के लिए तीन सप्‍ताह का समय दिया है।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election 2024: हाई कोर्ट में 26 फरवरी को अगली सुनवाई, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को चुनाव से जोड़ा

    यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election 2024: हाई कोर्ट में 26 फरवरी को होगी अगली सुनवाई, परिणाम के बाद आप-कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन

    खबरें और भी