चंडीगढ़ में पत्नी के मायके जाने पर तनाव में आया युवक, पारिवारिक कलह में फंदा लगाकर दे दी जान
चंडीगढ़ में दो युवकों ने आत्महत्या की, जिसमें एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से तनाव में आकर फंदा लगाया। दूसरे मामले में धनास में एक 21 वर्षीय पेंटर न ...और पढ़ें

मौलीजागरां में 33 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा।
HighLights
चंडीगढ़ में पत्नी के मायके जाने से तनाव में युवक की आत्महत्या।
मौली जागरां में 33 वर्षीय मोनू ने पारिवारिक विवाद में जान दी।
धनास में 21 वर्षीय पेंटर सुमित ने भी फंदा लगाकर जान दी।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पत्नी के मायके जाने से तनाव में आए युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना मौलीजागरां में घटी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 33 वर्षीय मोनू पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी करीब सात दिन पहले मायके चली गई थी।
धनास में 21 वर्षीय पेंटर ने दी जान
धनास गांव में भी एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पेँटर का काम करने वाले 21 वर्षीय सुमित ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला था। परिवार के साथ धनास में रह रहा था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिजनों ने भी किसी विवाद या परेशानी की जानकारी होने से इन्कार किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
दोनों मामलों में पुलिस ने बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।