Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ खेलो गेम्स 25 मई से; उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, 11 इवेंट्स में दिखा सकेंगे दम

    Updated: Thu, 21 May 2026 04:11 PM (GMT+05:30)

    चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026 का शुभारंभ 25 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी में होगा, जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। यह आयोजन अंडर-19 ख ...और पढ़ें

    ‘चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026’ का शुभारंभ 25 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाॅल में होगा।

    ‘चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026’ का शुभारंभ 25 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाॅल में होगा।

    HighLights

    1. अंडर-19 ग्रुप के खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म।

    2. हरियाणा के मुख्यमंत्री करेंगे भव्य महोत्सव का उद्घाटन।

    3. अंडर-19 खिलाड़ियों को 11 खेल विधाओं में मिलेगा मंच।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर के उभरते खिलाड़ियों को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ‘चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026’ का शुभारंभ 25 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाॅल में होगा। इस भव्य खेल महोत्सव का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे।

    भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर उन्हें औपचारिक रूप से कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और आयोजन की जानकारी साझा की। जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता विशेष रूप से अंडर-19 उभरते खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मजबूत मंच मिल सके।

    उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने का प्रयास है, जिससे वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें। उन्होंने बताया कि 25 मई से 1 जून तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में 11 खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

    इनमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, रग्बी, नेटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं शामिल हैं। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और हाई जंप जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी। इन खेलों में 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम का उद्घाटन 25 मई शाम पांच बजे पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाॅल में किया जाएगा। मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा स्पोर्ट्स सेल का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026’ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।