चंडीगढ़ में महिला के गले से सोने का लॉकेट झपटा, बेटी ने नोट किया बाइक का नंबर; पुलिस को मिला अहम सुराग
चंडीगढ़ के सुंदरनगर में एक महिला के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया गया। महिला की बेटी ने झपटमारों की बाइक का नंबर नोट कर लिया, जिससे पुलिस को अहम सुराग ...और पढ़ें

मौलीजागरां थाना क्षेत्र के सुंदरनगर में काली बाइक सवार दो झपटमार लॉकेट झपट कर फरार। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
चंडीगढ़ में महिला के गले से सोने का लॉकेट झपटा गया।
बेटी ने झपटमारों की काली बाइक का नंबर नोट किया।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, सुराग तलाश रही।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मौलीजागरां थाना क्षेत्र के सुंदरनगर में काली बाइक सवार दो झपटमारों ने बेटी के सामने महिला के गले से सोने का लाॅकेट झपट लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपित बाइक से मौली जागरां की तरफ फरार हो गए। पीड़िता की बेटी ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। इससे पुलिस को आरोपितों तक पहुंचने में अहम सुराग मिला है।
सुंदरनगर निवासी 40 वर्षीय निर्मला देवी ने पुलिस को बताया कि वह आठ अगस्त की शाम करीब पांच बजे अपनी बेटी अंशिका के साथ नोटबुक लेने विकासनगर गई थी। दोनों सामुदायिक केंद्र के पीछे वाली सड़क से गुजर रही थीं।
इसी दौरान सामने से काली मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। आरोपितों ने बाइक धीमी की और अचानक महिला के गले में पहना सोने का लाकेट झपट लिया। झपटमारी के बाद दोनों आरोपित बाइक से मौलीजागरां की तरफ भाग निकले।
निर्मला ने घर पहुंचकर पति को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब बाइक के नंबर के आधार पर आरोपितों की पहचान और तलाश में जुटी है। साथ ही वारदात वाले रास्ते और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।