Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑक्सीजन सपोर्ट पर जी रही 86 वर्षीय महिला की सुरक्षा में चूक, चंडीगढ़ के DC-SSP को देना होगा जवाब

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:05 AM (IST)

    मानवाधिकार आयोग ने चंडीगढ़ में 86 वर्षीय ऑक्सीजन सपोर्ट वाली महिला की सुरक्षा में चूक पर डीसी और एसएसपी से जवाब तलब किया है। एडीसी के आदेशों के बावजूद ...और पढ़ें

    सेक्टर-35 में लंबे समय से बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग की सुरक्षा में चूक पर मानवाधिकार आयोग सख्त। (एआई जनरेटेड फोटो)

    सेक्टर-35 में लंबे समय से बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग की सुरक्षा में चूक पर मानवाधिकार आयोग सख्त। (एआई जनरेटेड फोटो)

    HighLights

    1. मानवाधिकार आयोग ने डीसी-एसएसपी से जवाब तलब किया।

    2. 86 वर्षीय महिला की सुरक्षा में गंभीर चूक हुई।

    3. एडीसी के सुरक्षा आदेशों का पालन नहीं किया गया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है। सेक्टर-35 में लंबे समय से बिस्तर पर पड़ी और ऑक्सीजन सपोर्ट पर जी रही 86 वर्षीय महिला की सुरक्षा को लेकर पंजाब-चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग ने बेहद सख्ती दिखाई है।

    आयोग ने डीसी और एसएसपी से जवाब तलब करके पूछा है कि महिला की सुरक्षा को लेकर तीन साल पहले एडीसी की ओर से जारी किए गए आदेशों को क्यों लागू नहीं किया गया।

    दिसंबर, 2023 को एडीसी ने संबंधित थाने के एसएचओ निर्देश दिए थे कि महिला की सुरक्षा के लिए खासतौर पर पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया जाए। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी होनी चाहिए और उन्हें समय-समय पर महिला के घर जाने के लिए कहा, लेकिन इस आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    ऐसे में यह मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा। वहीं, दो साल पहले महिला के बेटे ने जबरन घर में घुसकर उसकी देखभाल करने वाले नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की थी। दो जनवरी, 2024 को इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन उस पर आज तक एक्शन नहीं हुआ।

    14 अगस्त को होगी सुनवाई

    ऐसे में मानवाधिकार आयोग ने अब एसएसपी को भी जवाब तलब कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने एसएसपी को कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। आयोग ने संबंधित क्षेत्र के डीएसपी को भी अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

    खबरें और भी

    एडवांस इंटरस्टिशियल लंग बीमारी से पीड़ित

    आयोग के समक्ष दायर याचिका में बताया गया कि 86 वर्षीय संतोष एडवांस इंटरस्टिशियल लंग नामक बीमारी से पीड़ित हैं और लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर जी रही हैं। आयोग ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे मरीजों से जुड़े मामलों में प्रशासन और पुलिस को विशेष संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी।

    आयोग ने डीसी को निर्देश दिया है कि सुरक्षा आदेश लागू न होने के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाए तथा एक गजटेड अधिकारी को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से पेश किया जाए।

    आरटीआई में सामने आई लापरवाही

    शिकायतकर्ता ने आयोग को बताया कि आठ दिसंबर 2023 को एडीसी ने 86 वर्षीय संतोष की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारी को समय-समय पर पुलिस कर्मी और महिला काॅन्स्टेबल भेजने के आदेश दिए थे।

    हालांकि, बाद में आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी में सामने आया कि इन आदेशों का पालन नहीं किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुलिस और प्रशासन दोनों ने सुरक्षा व्यवस्था लागू करने में पूरी तरह लापरवाही बरती।