चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की सख्ती, धड़ाधड़ काटे चालान; जानें किन सेक्टरों में कॉरिडोर हुए खाली
चंडीगढ़ नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें 106 चालान काटे गए। इस कार्रवाई में सेक्टर-45, 15 सहित कई क्षेत्रों से ...और पढ़ें

HighLights
निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ शहर में चलाया अभियान।
सार्वजनिक स्थानों से 106 चालान काटे, अवैध कब्जे हटाए।
सेक्टर-45, 15 सहित कई कॉरिडोर खाली कराए गए।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और रास्तों में अवरोध के खिलाफ नगर निगम ने शनिवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों में अभियान चलाया। इस दौरान निगम की प्रवर्तन टीम ने 106 चालान काटे और कई स्थानों पर सार्वजनिक कारिडोर व रास्तों से अवैध कब्जे हटाए।
सेक्टर-45 स्थित श्मशान घाट के स्कूल की चारदीवारी के पास विशेष कार्रवाई करते हुए निगम टीम ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से डाली गई सामग्री को हटाया। यहां पुराने टायर, कार के दरवाजे, सीटें, जैक और पुराने वाहनों के इंजन सहित अन्य सामान पड़ा हुआ था। निगम की कार्रवाई से क्षेत्र की सफाई होने के साथ सार्वजनिक स्थान पर आवागमन भी सुगम हुआ।
इसके अलावा सेक्टर-15 की पटेल मार्केट और आसपास के शोरूम क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाया गया। यहां सार्वजनिक कारिडोर में किए गए अतिक्रमण और रास्तों में रखे सामान को हटाया गया, ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी न हो।
निगम की टीम ने सेक्टर-19, 22, 23, 26, 34 और 35 में भी कार्रवाई की। इन क्षेत्रों में सार्वजनिक रास्तों और कॉरिडोर को अवैध अवरोधों से मुक्त कराया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।