Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में दाखिला, आज रात 12 बजे तक जमा कर सकते हैं 11वीं की फीस

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 12:55 PM (IST)

    चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा के दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। कई छात्रों द्वारा फीस जम ...और पढ़ें

    13,920 सीटों के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया।

    13,920 सीटों के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया।

    HighLights

    1. 11वीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी.

    2. अब 9 जुलाई रात 11:59 बजे तक मौका.

    3. शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल फिर खोला.

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की 11वीं कक्षा में 13,920 सीटों के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को फीस जमा करने का एक और अवसर प्रदान किया है।

    अब दाखिला शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई, वीरवार रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार, बुधवार को कई विद्यार्थियों ने फीस जमा न होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए।

    इस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ऑनलाइन पोर्टल को एक दिन के लिए फिर से खोला गया है, ताकि पात्र विद्यार्थी समय पर अपनी फीस जमा कर सकें।

    विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि 11वीं कक्षा के प्रभारी शिक्षक उन विद्यार्थियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें, जिनकी फीस अभी तक जमा नहीं हुई है।