पंजाब भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल, सभी प्रमुख सेल के संयोजकों के नाम घोषित; देखें पूरी लिस्ट
पंजाब भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा की है। विनीत जोशी को मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंजाब भाजपा के प्रधान केवल ढिल्लों।
HighLights
भाजपा पंजाब ने नए सेल संयोजकों की घोषणा की।
प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने नियुक्तियों को मंजूरी दी।
पार्टी की पहुंच बढ़ाने और संगठन मजबूती का लक्ष्य।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। भाजपा पंजाब ने संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग सेल के संयोजकों की नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी से ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की गई हैं। प्रदेश सेल समन्वयक बिक्रमजीत सिंह चीमा के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार, विनीत जोशी को मीडिया सेल का संयोजक बनाया गया है।
नियुक्तियों के तहत अमृतसर के राजिंदर सिंह मरवाहा को व्यापार सेल का संयोजक और जसप्रीत सिंह हाबी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। एडवोकेट एनके शर्मा को कानूनी सेल, सेवानिवृत्त आइएएस गुरजोत मल्ल्ही को एक्स-ऑफिसियो सेल और पीकेएस भारद्वाज को बुद्धिजीवी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित कुमार अग्रवाल को राइस ट्रेड सेल, राजेश कुमार मिश्रा को पूर्वांचल सेल और डाॅ. सीमत गर्ग को मेडिकल सेल का संयोजक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, किसी से नहीं होगा गठबंधन'; ढिल्लों का बड़ा ऐलान
कल्चरल सेल के संयोजक बने हाबी धालीवाल
हाबी धालीवाल को कल्चरल सेल, कर्नल सुभाष डडवाल को एक्स-सर्विसमैन सेल, गुरतेज सिंह झंजेड़ी को ट्रांसपोर्ट सेल और कीमती रावल को आरटीआइ सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है। राजिंदर महाजन को इंडस्ट्री सेल का संयोजक बनाया गया है, जबकि कपिल अग्रवाल और बॉबी जिंदल को इसका सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
चमकीला सिंह को जी राम जी सेल, मनजीत सिंह बुट्टर को डीएनटी सेल, संजीव तिवाड़ी को यूपी सेल और अश्वनी कुमार शर्मा को ट्रेड यूनियन सेल का संयोजक बनाया गया है। डा. राजीव आहूजा को दिव्यांग शक्ति सेल और डा. संजीव सचदेवा को आढ़ती सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
सह-संयोजक भी चुने गए
अमरजीत सिंह को पंजाब प्रदेश आध्यात्मिक संस्थान संपर्क सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है। राजा सिंह और संत प्रदीपानंद को इस सेल का सह-संयोजक बनाया गया है। संजीव अटवाल को मजदूर सेल, गुरविंदर सिंह जॉली को स्पोर्ट्स सेल और कमलजीत सिंह हेयर को एनआरआइ सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा रणजीत सिंह हीरा को एमएसएमई सेल, अमित डोगरा को हिमाचल सेल, समरता कौर को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेल, अतुल शर्मा को को-ऑपरेटिव सेल, मनजिंदर सिंह रोमी को एनजीओ सेल और दीपांशु घई को पब्लिसिटी सेल का संयोजक बनाया गया है।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने इन नियुक्तियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों, सामाजिक वर्गों और पेशेवर समूहों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- जालंधर में अमित शाह की रैली में हार्ट अटैक से BJP कार्यकर्ता की मौत, केवल सिंह ढिल्लों ने स्टेज से दी श्रद्धांजलि
पढ़ें आदेश-


यह भी पढ़ें- पंजाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, तीन लोग दबोचे गए; AAP कार्यकर्ताओं पर आरोप
