पंजाब के बठिंडा में चोर-डकैत गिरोह का पर्दाफाश; चार बदमाश गिरफ्तार, सोना-नकदी और हथियार बरामद
बठिंडा के किक्कर दास मोहल्ले में बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार ...और पढ़ें

थाना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।
HighLights
किक्कर दास मोहल्ले में बंद मकान में की थी चोरी।
आरोपित आदतन अपराधी, पहले भी दर्ज हैं केस।
पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। शहर में चोरी और डकैती करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। किक्कर दास मोहल्ले में बंद मकान में चोरी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गहने, नकदी के अलावा अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।
आरोपितों की पहचान रोहित सिंह उर्फ सिंघी, करमजीत सिंह उर्फ बॉबी, हैप्पी उर्फ खन्ना और विनय कुमार उर्फ फैंसी के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर 1.70 लाख रुपये, सोने की चूड़ियां, एक गन, एक रिवॉल्वर और 11 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित आदतन अपराधी हैं। विनय कुमार उर्फ फैंसी के खिलाफ पहले से चोरी, डकैती और मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं। वहीं रोहित सिंह उर्फ सिंघी और करमजीत सिंह उर्फ बॉबी पर भी दो-दो आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
हैप्पी उर्फ खन्ना के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। थाना कोतवाली के एसएचओ यादविंदर सिंह बराड़ का कहना है कि चारों आरोपितों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
