विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में अनिल मदान बने टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Published: Thu, 08 Oct 2026 12:59 PM (GMT+05:30)

सिटी ब्यूटीफुल टेंट एसोसिएशन की बैठक में अनिल मदान को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। साथ ही नई कार्यकारिणी ...और पढ़ें

टेंट एसोसिएशन नई कार्यकारिणी के सदस्य।

टेंट एसोसिएशन नई कार्यकारिणी के सदस्य।

HighLights

  1. अनिल मदान सर्वसम्मति से चंडीगढ़ टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए।

  2. नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया, जगजीत सिंह चेयरमैन बने।

  3. अध्यक्ष मदान ने कारोबारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल टेंट एसोसिएशन की सेक्टर-38 में आयोजित जनरल हाउस की बैठक में अनिल मैदान को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनिल मदान ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि सदस्यों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि शहर में टेंट कारोबारियों को समय-समय पर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को लेकर एसोसिएशन प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगी और कारोबारियों की मांगों को उचित मंच पर उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना, टेंट कारोबारियों के हितों की रक्षा करना और एसोसिएशन को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाना है। इसके साथ ही एसोसिएशन की ओर से सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी की जाएगी।

जगजीत सिंह बने चेयरमैन

नई कार्यकारिणी में जगजीत सिंह को चेयरमैन, अनिल मदान (जन्नत टेंट) को अध्यक्ष, संजय को उपाध्यक्ष, जतिंदर राय को वित्त सचिव, सतीश कुमार को महासचिव, सौरभ बंसल को सचिव, श्टिंकू को उप सचिव, धर्मिंदर कुमार को सलाहकार, करण कुमार को कानूनी सलाहकार तथा दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

राजू को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।अनिल मदान ने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से एसोसिएशन को नई दिशा दी जाएगी। नई कार्यकारिणी टेंट कारोबार से जुड़े सभी लोगों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करेगी।