विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब चंडीगढ़ होगा 'आप' की राजनीति का केंद्र, जालंधर से चंडीगढ़ शिफ्ट हुआ कार्यालय

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Sun, 02 Oct 2016 07:00 PM (IST)

आम आदमी पार्टी की राजनीति की गतिविधि का केंद्र अब जालंधर के बजाय चंडीगढ़ होगा। पार्टी ने कार्यालय चंडीगढ़ में शिफ्ट कर दिया है।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने अपने प्रदेशस्तरीय आफिस को जालंधर से चंडीगढ़ शिफ्ट कर लिया है। अब आप की प्रदेशस्तरीय गतिविधियां सेक्टर-16 से चलेंगी। नए दफ्तर को पार्टी ने चुपचाप खोलकर काम शुरू कर दिया है।

सेक्टर 16 में खोले गए नए आफिस के बारे में अभी पार्टी की तरफ से ज्यादा जानकारी नहीं दी जा रही है। केवल खास कार्यकर्ताओं को ही नए दफ्तर के बारे में जानकारी है। नए दफ्तर में कनवीनर के बैठने के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है। साथ ही मीटिंग रूम, वेटिंग रूम, रिसेप्शन, मीडिया रूम के अलावा पदाधिकारियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था रखी गई है। यहां पर पार्टी की तरफ से रोजाना विभिन्न जिलों से पार्टी से संबंधित कार्यकर्ताओं व तमाम मोर्चो के पदाधिकारियों को बुलाकर चुनावी रणनीति परक विचार किया जा रहा है।

हाईटेक रूप में तैयार किए जा रहे नए दफ्तर को ऑनलाइन दिल्ली दफ्तर के साथ भी जोड़ दिया गया है। पार्टी ने मौके पर दोआबा, मालवा तथा माझा से भी प्रमुख नेताओं की तैनाती नए दफ्तर में कर दी है। आगंतुकों के लिए बकायदा रजिस्टर लगाया गया है, जो भी नए लोग या पदाधिकारियों के साथ आने वाले लोग हैं उनका पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है।

पढ़ें : उम्मीदवारों के चयन के बाद आम आदमी पार्टी की टीम की दिल्ली वापसी