Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh Mayor Election: नतीजों को लेकर कल दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी AAP पार्टी, केजरीवाल समेत भगवंत मान भी होंगे शामिल

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 04:00 AM (IST)

    Chandigarh Mayor Election चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों को लेकर आप पार्टी आज आम आदमी पार्टी शुक्रवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी इस प्रदर्शन में ...और पढ़ें

    Chandigarh Mayor Election: नतीजों को लेकर कल दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी AAP पार्टी
    Chandigarh Mayor Election: नतीजों को लेकर कल दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी AAP पार्टी

    HighLights

    1. आम आदमी पार्टी शुक्रवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी
    2. इस प्रदर्शन में केजरीवाल और भगवंत मान भी शामिल होंगे
    3. चंडीगढ़ चुनाव में पार्टी ने फर्जीवाड़ा के आरोप लगाए हैं

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी शुक्रवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेगी इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। प्रदर्शन भाजपा मुख्यालय पर किया जाएगा।

    आप-कांग्रेस गठबंधन सबसे अधिक पार्षद होने के बावजूद भी हारा

    आप की ओर से यह प्रदर्शन चंडीगढ़ में भाजपा की ओर फर्जी तरीके से मेयर बनाने के विरोध में किया जा रहा है। हाल ही में हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'आप'-कांग्रेस गठबंधन सबसे अधिक पार्षद होने के बावजूद चुनाव हार गया।

    पीठासीन अधिकारी पर लगा धांधली का आरोप

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने भी पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर धांधली करने और उचित चुनाव प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा, जिसकी सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम और प्रशासन से तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।

    यह भी पढ़ें- Ludhiana Crime: ट्रेन में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला सैनिक गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज