बठिंडा में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, पट्टा मार्केट में सो रहे बीमार मजदूर को चूहों ने जिंदा नोचा; दर्दनाक मौत
बठिंडा की पट्टा मार्केट में एक बेसहारा दिहाड़ी मजदूर की चूहों के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। चूहों ने सोते हुए व्यक्ति की आंखें और चेहरा बुरी तरह नोच ...और पढ़ें

बठिंडा की पट्टा मार्किट में सो रहे एक बेसहारा दिहाड़ीदार मजदूर की चूहों के काटने से दर्दनाक मौत हो गई (प्रतीकात्मक फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, बठिंडा। पट्टा मार्किट में रात सो रहे एक बेसहारा व्यक्ति को चूहे नोच-नोच कर खा गए। चूहों ने व्यक्ति की दोनों आंखें तथा चेहरा बुरी तरह से नोच खाया। सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी बठिंडा के वालंटियर आकाश गर्ग, सक्षम माहेश्वरी मौके पर पहुंचे तथा थाना कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दे कर मौके पर बुलाया।
आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक दिहाड़ीदार मजदूर था तथा पट्टा मार्किट में ही सोता था। दो-दिन दिनों से मृतक की तबीयत ठीक नहीं थी। मृतक की आयु 30 साल के करीब प्रतीत होती है। पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मृतक की शिनाख्त करवाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।