पंजाब में अकाली दल की बैठक में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूत करने के निर्देश
नथाना में शिरोमणि अकाली दल (बादल) की बैठक हुई, जिसमें देहाती जिला अध्यक्ष जगसीर सिंह जग्गा कल्याण ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया। न ...और पढ़ें
-1770977418524_m.webp)
HighLights
2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया गया
डॉ. दलजीत सिंह गुरु को हलका इंचार्ज नियुक्त कर सम्मानित किया
पार्टी संगठन को मजबूत करने और रणनीति पर चर्चा हुई
संवाद सूत्र, नथाना। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के देहाती जिला अध्यक्ष जगसीर सिंह जग्गा कल्याण की अगुआई में उनके निवास स्थान पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के सर्कल जत्थेदार, ब्लाक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, एमसी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक के दौरान भुच्चो मंडी के नवनियुक्त हलका इंचार्ज डॉ. दलजीत सिंह गुरु की नियुक्ति पर खुशी जताई गई। इस अवसर पर उन्हें सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा खुशी में लड्डू भी वितरित किए गए।
इस मौके पर जगसीर सिंह जग्गा कल्याण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से ही 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी जाएं और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ डट जाएं, ताकि डॉ. दलजीत सिंह गुरु को बड़े अंतर से विजयी बनाया जा सके।
डॉ. दलजीत सिंह गुरु ने इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल, जिला प्रधान जगसीर सिंह जग्गा कल्याण, बलकार सिंह तथा समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर मान सिंह गुरु, सर्कल जत्थेदार गुरलाभ सिंह ढेलवां, सुरजीत सिंह कद्दू उपाध्यक्ष नगर पंचायत नथाना, पूर्व एमसी कृपाल सिंह, जगसीर सिंह सीरा, सुखमंदर सिंह सुक्खी, स्वर्ण सिंह पूहली जिला परिषद सदस्य, मेजर सिंह नंबरदार बज्जोआणा ब्लाक समिति सदस्य, हरगोबिंद सिंह पूर्व चेयरमैन लहराखाना, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, बलवंत सिंह लहरा बेगा, अमृतपाल सिंह कल्याण, हरमीत सिंह बाहिया, जगबीर सिंह टाइगर,
खबरें और भी
शिवनंदन गर्ग शहरी प्रधान भुच्चो मंडी, कुलदीप राय शहरी अध्यक्ष नथाना, गुरप्रीत बग्गी, चन्नी मीराब ढेलवां, प्यारा सिंह सिद्धू प्रधान ढेलवां, मनजीत कौर (ब्लाक समिति सदस्य पूहला), जगजीत सिंह सेमा, बलविंदर सिंह तुंगवाली, गुरमुख सिंह पूहली, अजमेर सिंह लहरा धूरकोट, लक्ष्मण सिंह भलेरिया, जसविंदर सिंह गोबिंदपुरा,
बिंदर सिंह बीबीवाला, सुखराज सिंह, परगट सिंह जोगानंद, जीत सिंह भुल्लर, गुरसेवक सिंह सरपंच माडी, करनैल सिंह सरपंच भुच्चो कलां, करमजीत सिंह चक फतेह सिंह वाला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।