बठिंडा में चोरों का आतंक; रेहड़ी, गुरुद्वारा और घर सहित पांच वारदातें, एक आरोपित गिरफ्तार
बठिंडा में पांच अलग-अलग चोरी की घटनाओं से दहशत है। रेहड़ी, गुरुद्वारा, घर और पशु वाड़े को निशाना बनाया गया। एक आरोपित गिरफ्तार हुआ, बाकी की तलाश में प ...और पढ़ें

अकालगढ़ मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा कलगीधर में चोरी को अंजाम देते हुए चोर सीसीटीवी में हुए कैद।
HighLights
बठिंडा में पांच चोरी की वारदातों से चिंता बढ़ी।
रेहड़ी, गुरुद्वारा, घर और पशु वाड़े बने निशाना।
एक आरोपी गुरप्रताप सिंह सीसीटीवी से गिरफ्तार।
नितिन सिंगला,बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते दिनों अलग-अलग इलाकों में चोरों ने रेहड़ी, गुरुद्वारा, रिहायशी घर और पशु वाड़े को निशाना बनाते हुए पांच वारदातों को अंजाम दिया। इन घटनाओं से जहां आम लोगों में डर का माहौल है, वहीं कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
पहली घटना मॉडल टाउन फेज-3 क्षेत्र में सामने आई, जहां दादी-पोती पार्क के पास एक फास्ट फूड रेहड़ी को निशाना बनाया गया। रेहड़ी संचालिका प्रैरंगल सिंगला ने बताया कि रात को रेहड़ी बंद करने के बाद सुबह पहुंचने पर गैस सिलेंडर, भट्टी और दो बैटरियां गायब मिलीं। इस चोरी में उन्हें करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी रेहड़ी को निशाना बनाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में बिजली कर्मियों का धरना; संशोधन बिल रद्द करने और पुरानी पेंशन लागू करने की मांग
गुरुद्वारे की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
दूसरी घटना अकालगढ़ मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा कलगीधर में हुई, जहां दो नाबालिग युवक शाम के समय परिसर में घुसे और गोलक से नकदी तथा माइक्रोफोन सिस्टम चोरी कर ले गए। यह पूरी घटना कैमरों में कैद हो गई है, जिससे आरोपितों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिल रही है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में रोष देखने को मिला।
तीसरी घटना थाना कैनाल कालोनी क्षेत्र में हुई, जहां रेलवे कालोनी निवासी राज किशोर के घर में देर रात चोरी हुई। चोर सोने-चांदी के गहने, दीवार पर लगी एलईडी और करीब 8 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार; 100 नए मोहल्ला क्लिनिक शुरू; केजरीवाल- सीएम मान ने गिनाईं उपलब्धियां
दुकान के ताले तोड़ नकदी चोरी
चौथी घटना थाना नेहियांवाला क्षेत्र के गांव महिमा सवाई में सामने आई, जहां पशु वाड़े से दो भैंस चोरी कर ली गईं। पीड़ित दविंदर सिंह के अनुसार चोर पिकअप वाहन में आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरी हुए पशुओं की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
वहीं पांचवीं घटना थाना मौड़ क्षेत्र में हुई, जहां एक दुकान से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित गुरप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कैमरों की मदद से संभव हो पाई।
पुलिस का कहना है कि अन्य मामलों में भी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।