Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bathinda News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, कुछ ही दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से आया था घर

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 04:15 PM (IST)

    पंजाब के बठिंडा के नरूआणा रोड पर एक युवक मृत हालत में दिखाई दिया। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की लाश के पास से एक सिरिंज बरामद हुई इसके बाद ...और पढ़ें

    नशे की ओवरडोज से युवक की मौत (फाइल फोटो)।
    नशे की ओवरडोज से युवक की मौत (फाइल फोटो)।

    HighLights

    1. बठिंडा के नरूआणा में नशे की ओवरडोज के चलते युवक की मौत
    2. लाश के पास मिली खाली सिरिंज
    3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। रविवार को नरूआणा रोड पर एक युवक की लाश बरामद हुई है, जिसकी मौत नशे की ओवरडोज से होने माना जा रहा है क्योकि लाश के पास एक सिरिंज पड़ी हुई थी, जोकि खाली थी।

    घटना की सूचना मिलने पर थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और सहारा जनसेवा की टीम की मदद से मृतक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान लाल सिंह बस्ती निवासी 32 वर्षीय गरजिंदर सिंह के तौर पर हुई।

    ये भी पढ़ें: Punjab Crime: CM भगवंत मान के मामा के घर में चोरी, 17 तोले सोने और नकदी लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

    पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया और वह अस्पताल पहुंच चुके है। परिजनों ने बताया है कि युवक नशे करने का आदि था और उसे नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया था। कुछ दिन पहले ही वह वापस घर पर आया था, लेकिन आज उसका शव नरूआणा रोड से बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें: Punjab Crime: CM भगवंत मान के मामा के घर में चोरी, 17 तोले सोने और नकदी लेकर फरार, जांच में जुटी पुलिस