पंजाब के तरनतारन में शादी से मना करने पर छात्रा ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज
पंजाब के तरनतारन जिले के गांव शेरों निवासी नर्सिंग की छात्रा गीतिका ने धोखेबाज प्रेमी से तंग आकर गले में रस्सी डालकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

शादी से मना करने पर नर्सिंग की छात्रा ने की आत्महत्या।
जागरण संवाददाता, तरनतारन। गांव शेरों निवासी नर्सिंग की छात्रा गीतिका ने धोखेबाज प्रेमी से तंग आकर गले में रस्सी डालकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने थाना मजीठा के गांव बल कलां निवासी रजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
महिला बलविंदर कुमारी ने बताया कि पति अयुद्धिया नाथ का देहांत हो चुका है। उसकी 23 वर्षीय बेटी गीतिका गांव उसमां स्थित माई भागो कालेज में नर्सिंग की छात्रा थी। गांव बल कलां निवासी रजिंदर सिंह नामक युवक के साथ गीतिका की दोस्ती थी।
गीतिका के साथ रजिंदर फोन पर बातें करता रहता था। वह दो-तीन बार गीतिका के घर आकर बाकायदा खाना भी खा चुका था। बलविंदर कुमारी ने बताया कि जब उसे पता चला कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो उसने विवाह की सहमति जताई।
गीतिका भी रजिंदर सिंह को प्यार करती थी। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गीतिका कालेज से घर आई। उसने बताया कि रजिंदर ने विवाह से मना कर दिया है। महिला ने बेटी को समझाया व दुकान पर चली गई।
खबरें और भी
शाम को लौटी तो देखा गीतिका ने गले में रस्सी डालकर फंदा लगा लिया था। थाना सरहाली के प्रभारी बिंदरजीत सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।