विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar: BJP महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बोलीं- 'लोकसभा चुनाव में हमारी बहनों की भूमिका अहम'

By Himani SharmaEdited By: Himani Sharma
Updated: Wed, 13 Dec 2023 02:45 PM (IST)

Amritsar News भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्याकारिणी की बैठक हुई। मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ...और पढ़ें

BJP महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
BJP महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक

जागरण संवाददाता, अमृतसर। भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अमृतसर में हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वंथी श्रीनिवासन (Vanathi Srinivasan) मुख्य तौर पर शामिल हुई। कार्यक्रम अभी जारी है।

महिला मोर्चा पूरी शिद्दत के साथ कर रहा काम- वंथी श्रीनिवासन

वंथी श्रीनिवासन (Vanathi Srinivasan) ने कहा कि महिला मोर्चा पूरी शिद्दत के साथ काम कर रहा है। प्रदेश में महिला मोर्चा की ओर से कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। जिनमें एक करोड़ सेल्फी प्रोग्राम भी जोरों-शोरों से चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Amritsar News: BJP नेता बोनी अजनाला को नशा तस्करी के मामले में समन, बिक्रम सिंह मजीठिया भी इसी केस में हैं नामजद

कमल मित्र प्रोग्राम भी हमने शुरू किया। इसके साथ भरी संख्या में बहने जुड़ रही हैं। जल्द ही हर लोकसभा क्षेत्र से 200 कमल मित्र बहने बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर और किन्नर समाज को साथ जोड़ने का क्रम शुरू हो चुका है।

हर प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर लेती हैं भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम हो या फिर महा जनसंपर्क अभियान किसी भी प्रोग्राम में महिला मोर्चा की बहने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। 33% आरक्षण बिल को लेकर बहनों में काफी उत्साह है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने बहनों के बारे में सोचा और उन्हें सशक्त बनाया। आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अग्रणी होगी।

यह भी पढ़ें: Amritsar News: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता, तीन किलो हेरोइन और ड्रग मनी के साथ चार अरेस्‍ट; जानिए पूरा मामला