विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गायकी मेरा इश्क, पढ़ाई मेरी ताकत...', सरपंच विवाद के बीच सिंगर मासूम शर्मा ने हासिल की दूसरी डिग्री

Published: Thu, 26 Feb 2026 12:57 PM (IST)

मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने अमृतसर के खालसा कॉलेज से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री पूरी की है। उन्होंने इंस्टाग्राम ...और पढ़ें

कैप्शन: दीक्षांत समारोह में सिंगर मासूम शर्मा (इंस्टाग्राम)

कैप्शन: दीक्षांत समारोह में सिंगर मासूम शर्मा (इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. मासूम शर्मा ने खालसा कॉलेज अमृतसर से दूसरी मास्टर डिग्री ली

  2. गायक ने इंस्टाग्राम पर दीक्षांत समारोह की तस्वीरें साझा कीं

  3. हाल ही में वे सरपंच विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। मशहूर हरियाणवी सिंगर गायक मासूम शर्मा इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ जहां वह सरपंच विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपनी एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि शेयर कर प्रशंसकों को चौंका दिया है। मासूम शर्मा ने पंजाब में अमृतसर के ऐतिहासिक खालसा कॉलेज से अपनी दूसरी डिग्री पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी सिंगर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

सिंगर मासूम शर्मा ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दीक्षांत समारोह (Convocation) की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काले गाउन और डिग्री के साथ कॉलेज परिसर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी हैं, जो दीक्षांत समारोह का हिस्सा हैं। इसके साथ ही तस्वीरों के कैप्शन में सिंगर ने लिखा, 'गायकी मेरा इश्क़ है, पढ़ाई मेरी ताक़त। दो मास्टर डिग्री पूरी कर के आज ये अचीवमेंट अपने हर फैन को समर्पित करता हूं।'

 

सरपंच विवाद को लेकर चर्चा में रहे

हाल ही में मासूम शर्मा अपने गानों और सरपंच विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, कार्यक्रम में मासूम शर्मा ने स्टेज पर बैठे लोगों को नीचे उतरने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद उत्पन्न हुआ। स्टेज पर मुआना गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे।

मासूम की बहन की मुआना गांव में ससुराल है, और उनके जीजा धर्मबीर पूर्व सरपंच के करीबी हैं। हालांकि, बाद में सिंगर ने कहा कि राजेंद्र शर्मा उनके रिश्तेदार हैं, वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते। अगर कोई शब्द गलत लगा तो उन्हें वापस लेता हूं।