Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में ठंड और धुंध के कारण स्कूलों की छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ीं, मंत्री हरजोत बैंस बोले- 8 को खुलेंगे

    Updated: Wed, 31 Dec 2025 02:31 PM (IST)

    पंजाब सरकार ने राज्य में बढ़ती ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के कारण सभी स्कूलों की छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मुख् ...और पढ़ें

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस।

    शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस।

    HighLights

    1. पंजाब में सभी स्कूलों की छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।

    2. तेज ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के कारण यह फैसला लिया गया।

    3. शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने 8 जनवरी से स्कूल खुलने की पुष्टि की।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब सरकार ने राज्य में तेज ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 7 जनवरी 2026 तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को एक्स पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों की जानकारी दी। 

    उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों व स्टाफ की सेहत व सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सभी स्कूल 8 जनवरी से सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। मुख्यमंत्री के आदेश पर यह फैसला लिया गया। पहले स्कूल 1 जनवरी को खुलने वाले थे, लेकिन मौसम की मार ने इसे आगे टाल दिया।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: बटाला में खाना बनाते वक्त फटा छोटा गैस सिलेंडर, एक बच्चे सहित परिवार के 5 सदस्य झुलसे

    राज्य में ठंड लगातार बढ़ रही है। सभी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री तक गिरा है, जबकि दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई। मौसम विभाग ने 1 से 6 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फीली हवाओं की चेतावनी दी है। 

    यह भी पढ़ें- बठिंडा में कोहरे के कारण भीषण हादसा, सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई पिकअप; एक युवक की मौत

    WhatsApp Image 2025-12-31 at 2.13.50 PM

    यूनियनों ने छुटि्टयां बढ़ने व समय बदलने की मांग रखी थी

    बीते दिनों शिक्षक यूनियनों ने भी मांग की थी कि प्राइमरी कक्षाओं के लिए समय बदला जाए या छुट्टियां बढ़ाई जाएं। लुधियाना में शिक्षकों ने 10 बजे से स्कूल शुरू करने का सुझाव दिया था। यह कदम उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तर्ज पर है, जहां दिल्ली व हरियाणा ने भी छुट्टियां बढ़ाईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'पंजाब से संगठित अपराध को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे', डीजीपी गौरव यादव का नए साल पर बड़ा संकल्प

    हरियाणा में 15 जनवरी तक घोषित हैं छुटि्टयां

    हरियाणा सरकार ने भी ठंड के चलते छुटि्टयों का समय बढ़ाया है। नए आदेश के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। कड़ाके की ठंड से बच्चों को बचाने के लिए यह 15 दिनों का और अवकाश घोषित किया गया। स्कूल दोबारा 16 जनवरी से नियमित रूप से हरियाणा में अपनी पुरानी टाइमिंग पर खुलेंगे।