Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन में स्कॉर्पियो सवारों ने ढाबे पर खाना लेने आए एएसआई को पीटा, हथियार दिखाकर दी धमकी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:48 PM (IST)

    तरनतारन के बोहड़ी चौक स्थित ढाबे पर एएसआई रंजीत सिंह को स्कॉर्पियो सवारों ने पीट दिया। हमलावरों के पास पिस्टल व राइफल थी और वे ट्रैफिक कर्मियों को धमक ...और पढ़ें

    स्कॉर्पियो सवारों ने ढाबे पर खाना लेने आए एएसआई को पीटा।

    स्कॉर्पियो सवारों ने ढाबे पर खाना लेने आए एएसआई को पीटा।

    HighLights

    1. एएसआई रंजीत सिंह को स्कॉर्पियो सवारों ने पीटा

    2. हमलावरों के पास पिस्टल और राइफल मौजूद थी

    3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है

    जागरण संवाददाता, तरनतारन। थाना सिटी में तैनात एएसआई रंजीत सिंह को शनिवार रात बोहड़ी चौक स्थित ढाबे के बाहर स्कॉर्पियो सवारों ने पीट डाला। हमलावरों के पास पिस्टल व राइफल भी थी।

    एएसआई रंजीत सिंह की मारपीट के दौरान ट्रैफिक कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने धमकी दी कि अगर दखल दिया तो इसे गोली मार दी जाएगी। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    पंजाब पुलिस के एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि उसकी ड्यूटी थाना सिटी में है। शनिवार रात वह ड्यूटी के बाद बाइक पर बोहड़ी चौक स्थित वैष्णो ढाबे पर पहुंचा। ढाबे के बाहर अभी बाइक लगाई ही थी कि एक नई स्कॉर्पियो गाड़ी पास आकर रुकी।

    उसने बाइक को हिट करते हुए सड़क पर गिरा दिया। बिना वर्दी एएसआई रंजीत सिंह ने स्कॉर्पियो चालक के समक्ष ऐतराज जताया तो उन्होंने गालीगलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया।

    315 बोर राइफल व पिस्टल से लैस हमलावरों को बोहड़ी चौक में तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने धमकी दी कि अगर बीच में दखल दिया तो इसे गोली मार देंगे। बाद में हमलावरों को पता चला कि जिसे वह पीट रहे हैं, वह एएसआई है, तो सभी अमृतसर बाईपास की ओर चले गए।

    एएसआई रंजीत सिंह को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस बारे में डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। हमलावरों की पहचान करके उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी