Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:12 AM (GMT+05:30)

    अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गोली मारकर ढेर कर दिया। घुसपैठिया चेतावनी के बावजूद कंटीली तार ला ...और पढ़ें

    अमृतसर में पाक घुसपैठिया ढेर। फाइल फोटो

    अमृतसर में पाक घुसपैठिया ढेर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने घुसपैठिये को ढेर किया।

    2. घुसपैठिया चेतावनी के बावजूद तार लांघने की कोशिश कर रहा था।

    3. मृतक की पहचान नहीं हो सकी, कोई दस्तावेज नहीं मिला।

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित थाना घरिंडा के अधीन पड़ते दाउके गांव में लगी कंटीली तार के पास गोली मारकर पाकिस्तानी घुसपैठिये को शनिवार की सुबह ढेर कर दिया है। मृतक के कब्जे से इस तरह का कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

    थाना घरिंडा की पुलिस ने बीएसएफ की शिकायत पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, दाउके गांव के पास लगी कंटीली तार के पास शनिवार की सुबह बीएसएफ की बटालियन गश्त कर रही थी।

    चेतावीन के बाद भी नहीं रुका घुसपैठिया

    कंटीली तार के पास झाड़ियों में कुछ हलचल देखी गई। जवानों ने उसे बाहर निकलने को कहा। इस बीच आरोपित बाहर आया और तार लांघने लगा। बीएसएफ के जवानों ने उसे चेतावनी दी और वहीं रुकने को कहा। लेकिन पाक घुसपैठिए ने परवाह किए बगैर आगे बढ़ना आरंभ कर दिया।

    इसके बाद बीएसएफ ने गोली मारकर उसे वहीं ढेर कर दिया। घटना के तुरंत बाद इसकी जानकारी थाना घरिंडा की पुलिस को दी गई।

    पाकिस्तान से होने वाली नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान से होने वाली नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में 30 किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    खबरें और भी

    पुलिस ने हेरोइन की खेप लेकर मोटरसाइकिल पर जा रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित फाजिल्का जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी गांव वले शाह उत्ताड़ फाजिल्का और मनप्रीत सिंह निवासी गांव नवान हस्ता, फाजिल्का के रूप में हुई है।