अमृतसर में पुलिस को बड़ी सफलता, 15 पिस्तौल और कारतूस के साथ 8 गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ...और पढ़ें
-1791370524456_m.webp)
अमृतसर में हथियारों की बड़ी खेप बरामद।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है।
आरोपितों के कब्जे से पंद्रह पिस्तौल, पंद्रह मैगजीन, पंद्रह कारतूस और दो कारें बरामद कर केस दर्ज कर लिए हैं। सीपी हरमनबीर सिंह गिल ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान गोतम, मनवीर सिंह, जसकरणदीप सिंह, सतनाम सिंह, भल्ला सिंह, सिमरनजीत सिंह, अभी उर्फ बाबा और एक नाबालिग के रूप में बताई है।
सीपी ने बताया कि उक्त आरोपितों के पाक तस्करों के साथ रिश्ते हैं और ड्रोन के जरिए अलग अलग जगहों पर आरोपितों ने हथियारों की खेप डिलीवर करवाई थी।
अब यह सभी अलग-अलग जगहों पर हथियार ठिकाने लगाने के लिए निकले थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
फिरोजपुर और अमृतसर से पाकिस्तानी ड्रोन से भेजी 25 किलो हेरोइन बरामद
बता दें कि फिरोजपुर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी ड्रोन से भेजी 25 किलो हेरोइन भी बरामद की है। पहले मामले में फिरोजपुर में पाकिस्तान की सीमा से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव पधरी में खेत से करीब 20 किलो हेरोइन बरामद हुई है।
सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर कर दी है। दूसरे मामले में अमृतसर में बीएसएफ के जवानों ने गश्त के पांच किलो हेरोइन, पांच किलो अफीम और एक ड्रोन बरामद किया है।
इस संबंध में थाना घरिंडा और थाना लोपोके में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
