विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन्मदिन की पार्टी में ठुमके लगाते पुलिस अधिकारी, कमिश्नर ने लगा दी वाट; चार इंस्पेक्टरों को किया लाइन हाजिर

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Fri, 25 Aug 2023 04:04 PM (IST)

अमृतसर में दड़े सट्टे का कारोबार करने वाले शख्स के साथ जिला देहाती के दो डीएसपी और इंस्पेक्टरो के नाचने ...और पढ़ें

जन्मदिन की पार्टी में ठुमके लगाते पुलिस अधिकारी, कमिश्नर ने लगा दी वाट
जन्मदिन की पार्टी में ठुमके लगाते पुलिस अधिकारी, कमिश्नर ने लगा दी वाट

अमृतसर, जागरण संवाददाता। शहर में दड़े सट्टे का कारोबार करने वाले शख्स के साथ जिला देहाती के दो डीएसपी और इंस्पेक्टरो के नाचने गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसे में इंस्पेक्टर के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई हैं। वीडियो के मामले में पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस कमिश्नर ने चार इंस्पेक्टरो को किया लाइन हाजिर

पुलिस कमिश्नर ने चार इंस्पेक्टरो को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण और इंस्पेक्टर नीरज कुमार शामिल है। इन सभी इंस्पेक्टरो को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वाल्मीकि संगठन के पदाधिकारी कुमार दर्शन के जन्मदिन की पार्टी की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई।

नाच-गाना करते हुए नजर आए पुलिस अधिकारी

इस वीडियो में जिला देहाती के डीसीपी संजीव कुमार, डीएसपी प्रवेश चोपड़ा, इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण और इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह जहां खुद गीत गाते हुए दिखे। वहीं डीएसपी भी गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में कमल कुमार बोरी भी दिखाई दे रहे हैं जबकि, बोरी के दड़े सट्टे के मामले भी दर्ज हैं।