Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर से बना कुख्यात गैंगस्टर बिल्ला मांगा का 'दीप सिंह' नाम से फर्जी पासपोर्ट, अमृतसर पुलिस ने मांगी नई FIR

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:35 AM (IST)

    कुख्यात गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला मांगा ने अपना फर्जी पासपोर्ट यूपी के गोरखपुर से दीप सिंह के नाम से बनवाया था। ...और पढ़ें

    गोरखपुर से बना कुख्यात गैंगस्टर बिल्ला मांगा का 'दीप सिंह' नाम से फर्जी पासपोर्ट (फोटो: जागरण)

    गोरखपुर से बना कुख्यात गैंगस्टर बिल्ला मांगा का 'दीप सिंह' नाम से फर्जी पासपोर्ट (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. बिल्ला मांगा का फर्जी पासपोर्ट गोरखपुर में तैयार हुआ।

    2. दीप सिंह के नाम से बनवाया गया था यह पासपोर्ट।

    3. अमृतसर पुलिस ने गोरखपुर को एफआईआर के लिए लिखा।

    नवीन राजपूत, अमृतसर। इंडोनेशिया से डिपोर्ट करवाए गए कुख्यात गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला मांगा ने अपना फर्जी पासपोर्ट यूपी के गोरखपुर जिले से तैयार करवाया था। इसके लिए आरोपित ने अपना फर्जी आधार कार्ड गोरखपुर जिले के लच्छीपुर इलाका के वार्ड नंबर बीस निवासी दीप सिंह उर्फ दीपू के नाम से बनवाया।

    यही नहीं, पासपोर्ट तैयार कराने के लिए एक संगठित गिरोह का सहयोग लिया गया और उसी के द्वारा आधार कार्ड सहित कई फर्जी दस्तावेज इस पासपोर्ट के लिए बनवाए गए फिलहाल अमृतसर देहात पुलिस ने एसएसपी गोरखपुर को गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला मांगा उर्फ दीप सिंह उर्फ दीपू के खिलाफ एक अन्य एफआइआर दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी है।

    पता चला है कि यह पासपोर्ट नवंबर 2024 में अप्लाई किया गया था। एक पुलिस अधिकारी न ने बताया कि गैंगस्टर बिल्ला मांगा ने पुलिस हिरासत में स्वीकार किया है कि दिल्ली और पंजाब का एक गिरोह फर्जी पासपोर्ट तैयार करवाता है।

    गोरखपुर में फर्जी पासपोर्ट तैयार करने वाले गैंग से संपर्क

    लेकिन उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए इस गिरोह के सदस्यों ने उसका संपर्क गोरखपुर जिले में फर्जी पासपोर्ट तैयार करने वाले गैंग से करवाया था। पता चला है कि दोनों गिरोह आपस में मिलकर कई शातिर अपराधियों के पासपोर्ट सहित कई दस्तावेज तैयार करने में माहिर हैं।

    खबरें और भी

    अब स्पष्ट है कि फर्जी पासपोर्ट तैयार करने के मामले में पंजाब पुलिस अभी कोई कार्रवाई करने के मूड में नहीं है। पंजाब पुलिस का फोकस गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला मांगा से पूछताछ और उसके गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करना है। फर्जी पासपोर्ट के मामले में एफआइआर और जांच करने के लिए गोरखपुर पुलिस को लिखा जा चुका है।

    लेकिन अभी तक गोरखपुर पुलिस से पंजाब पुलिस को किसी तरह का रिप्लाई नहीं किया गया है। इसे लेकर अधिकारी आने वाले दिनों में यूपी पुलिस को रिमांडर भेजने की तैयारी में हैं।

    यह है मामला

    अमृतसर देहात पुलिस के अर्जन मांगा गांव निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला मांगा विदेश बैठे कुख्यात गैंगस्टर डोनी बल के इशारे पर हत्याएं और रंगदारी मांगने का काम कर रहा था। आरोपित के खिलाफ ब्यास में कारोबारी जरनैल सिंह सहित चार लोगों की हत्या के केस दर्ज हैं।

    इसके साथ ही रंगदारी मांगना, धमकाना, गोलियां चलाने, अपहरण जैसे अपराध के चालीस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जरनैल की हत्या के बाद आरोपित भारत छोड़कर फर्जी पासपोर्ट पर इंडोनेशिया छिप गया था।