Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आकर तो दिखाओ औकात पता चल जाएगी... दुर्गियाना तीर्थ की महिला प्रोफेसर की गरज, आतंकी पन्नू को दे डाली खुली चुनौती

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 04:50 PM (IST)

    श्री दुर्गियाना तीर्थ की अध्यक्ष प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवत सिंह पन्नू को चैलेंज किया है। चावला ने कहा कि पन्नू सिख नहीं ...और पढ़ें

    दुर्गियाना तीर्थ की प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवत सिंह पन्नू को दिया चैलेंज
    दुर्गियाना तीर्थ की प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवत सिंह पन्नू को दिया चैलेंज

    HighLights

    1. दुर्गियाना तीर्थ की प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवत सिंह पन्नू को दिया चैलेंज
    2. 'दुर्गियाना तीर्थ आए पन्नू तो मिलेगा प्रसाद'
    3. दुर्गियाना तीर्थ को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। Amritsar Durgiana Tirath:  श्री दुर्गियाना तीर्थ की अध्यक्ष प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवत सिंह पन्नू (Challenge to Gurpatwat Singh Pannu)  को चैलेंज किया है।

    चावला ने कहा कि पन्नू सिख नहीं है। वह भाड़े के लोगों को उपयोग कर इधर-उधर की बातें करता है। चावला ने पन्नू को सीधा चैलेंज करते हुए कहा कि अगर उसमें हिम्मत है तो वह श्री दुर्गियाना तीर्थ में आए उसे उसकी औकात का पता चल जाएगा।

    'दुर्गियाना तीर्थ आए पन्नू तो मिलेगा प्रसाद'

    उसे दुर्गियाना तीर्थ में प्रसाद मिलेगा और उससे पूछा जाएगा कि वह किन ताकतों के हाथों में खेल रहा है। पिछले 40 सालों में ऐसी कई गीदड़ भाभकियां आई लेकिन हमने उसके परवाह नहीं की। यहां बताना जरूरी है कि पन्नू ने बीते दिनों एक वीडियो जारी कर कहा था कि श्री दुर्गयाना तीर्थ को बंद कर इसकी चाबियां श्री हरमंदिर साहिब को सौंप दी जाएं।

    'मुझे तो गुरपतवंत पन्नू पर तरस आ रहा'

    इस पर प्रोफेसर चावला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे तो गुरपतवंत सिंह पन्नू पर तरस आता है। वह हाइलाइट होने के लिए इस तरह की हरकतें करता है और कई बार युवाओं को पैसों का लालच देकर उनसे गलत काम करवाता है।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर को नुकसान पहुंचाने की धमकी के बाद आतंकी पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज

    'दुर्गियाना तीर्थ को बम से उड़ा देंगे'

    बीते दिन दुर्गियाना तीर्थ को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है।अज्ञात खालिस्तानी समर्थकों ने आज सुबह श्री दुर्गियाना तीर्थ कार्यालय में फोन करके धमकी दी है। खालिस्तानी समर्थकों ने कहा कि तीर्थ को बंद करके इसकी चाबियां श्री हरिमंदिर साहिब में सौंप दी जाए।

    खबरें और भी

    नहीं तो तीर्थ को बम से उड़ा देंगे। इससे पहले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी इसी प्रकार की धमकी दी थी। इस बात की पुष्टि कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी कांता चावला ने की है। इधर धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने श्री तीर्थ के इर्द-गिर्द सुरक्षा कड़ी कर दी है।

    यह भी पढ़ें-  दुर्गियाना तीर्थ को फिर मिली धमकी, खालिस्तानी समर्थकों के गरमाए स्वर; बोले- गोल्डन टैंपल को चाबी सौंपे नहीं तो...