Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीजेपी नेता ने आप पार्षद के भतीजे को मारी गोली, मौके पर ही मौत; विवाद के बाद छिड़ा खूनी संघर्ष

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 08:34 PM (IST)

    Amritsar Crime News पंजाब में अमृतसर में एक भाजपा नेता ने आप पार्षद जयपाल सिंह के भतीजे राजा की गोली मारकर हत्या कर दी। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए वि ...और पढ़ें

    पंजाब में आप पार्षद के भतीजे के माथे पर मारी गोली (जागरण फोटो)
    पंजाब में आप पार्षद के भतीजे के माथे पर मारी गोली (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद
    2. सुल्तानविंड रोड स्थित टाहली वाला चौक में शुक्रवार की दोपहर हुई घटना

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। Punjab Latest News: थाना बी डिवीजन के अंतर्गत पड़ते सुल्तानविंड रोड स्थित टाहली वाला चौक में पैसों के लेनदेन में हुए विवाद में भाजपा नेता जगदीप सिंह ने गोलियां चला दी। शुक्रवार की शाम आप नेता जयपाल सिंह की दुकान पर हुए विवाद में उनके भतीजे राजा की मौत हो गई।

    गोली राजा के माथे पर लगी। गंभीर हालत में राजा को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां राजा ने दम तोड़ दिया। घटना के बारे में पता चलते ही बी डिवीजन थाने के प्रभारी हरिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह नचे बताया कि पीड़ित परिवार के बयान पर पर्चा दर्ज किया जा रहा है।

    वार्ड नंबर 42 से जीते थे चुनाव

    सुल्तानविंड रोड निवासी जयपाल सिंह उर्फ बाऊ ने बताया कि वह आम आदमी पार्टी के लिए काम करते हैं और पार्टी ने इस नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 42 से उन्हें चुनाव लड़वाया था। जबकि इसी वार्ड से भाजपा नेता जगदीप सिंह चन ने भी चुनाव लड़ा। चुनाव के दौरान तीसरा कांग्रेस प्रत्याशी गगनदीप सिंह शहजरा चुनाव जीत गया। जयपाल सिंह ने बताया कि वह पेशे से सुनार हैं और गहनों का कारोबार करते हैं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के बटाला पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंकने वाले आरोपी की काटी गई टांग, क्या थी वजह?

    जबकि भाजपा नेता जगदीप सिंह चन भी इलाके में गहनों का कारोबार करते हैं। पुराने जानकार होने के कारण दोनों का आपस में कारोबार भी चलता रहा। सोने के पैसों को लेकर कुछ महीने पहले दोनों में विवाद खड़ा हो गया था। कई बार आपस में बैठकर हिसाब करने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं बन पाई।

    खबरें और भी

    हिसाब करते समय हुआ विवाद

    जयपाल ने शुक्रवार को हिसाब कर मामला सुलटाने के लिए भाजपा नेता जगदीप को अपनी दुकान पर बुलाया था। हिसाब करते समय दोनों में विवाद हो गया। गाली गलौज करते हुए जगदीप ने आप नेता जयपाल बाऊ पर गोली चला दी। हाथापाई के दौरान पिस्तौल हिल गया और एक गोली जो जयपाल के भतीजे राजा के माथे प जा लगी। लहूलुहान राजा जमीन पर गिर गया और आरोपित वहां से फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में नहीं रहा धमाकों का सिलसिला, अब अमृतसर की गुमटाला चौकी पर ग्रेनेड अटैक; 47 दिनों में नौवीं घटना