विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Crime: अमृतसर में ASI को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Fri, 17 Nov 2023 03:58 PM (IST)

Punjab Crime अमृतसर में एएसआइ की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित घटनास्थल से फरार हो गए। फिलहाल जंडियाला थाने की पु ...और पढ़ें

अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)
अमृतसर में ASI की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए आरोपित।
  2. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं।
  3. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। जंडियाला थाने के अधीन पड़ती पुलिस चौकी नवा पिंड में एएसआइ स्वरूप सिंह की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार देर रात की है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित घटनास्थल से फरार हो गए।

फिलहाल जंडियाला थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक स्वरूप सिंह पुलिस चौकी में तैनात था। वीरवार की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर घर चले गए थे। इसके बाद रात 9:00 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से बाहर निकले थे।

यह भी पढ़ें: Amritsar News: SGPC के प्रधान एडवोकेट धामी ने की राज्यपाल से मुलाकात, बंदी सिखों की रिहाई का उठाया मुद्दा

कुछ देर बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और परिवार के सदस्य सारी रात उन्हें ढूंढते रहे। शुक्रवार की सुबह खानकोट नवा पिंड ड्रेन के पास स्वरूप सिंह का शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिक्रम सिंह मजेठिया ने सीएम मान को आड़े हाथ लिया

एएसआई स्‍वरूप सिंह की हत्‍या पर बिक्रम सिंह मजेठिया ने भी दुख जताया है। साथ ही उन्‍होंने सीएम मान को आड़े हाथ लिया है। उन्‍होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले पीएपी ग्राउंड जालंधर, फिर पीएयू लुधियाना और कल लुधियाना में एक कार्यक्रम आयोजित करके अपना उत्साह दिखाने पर जोर दे रहे हैं, जबकि पंजाब में हत्याएं, जबरन वसूली, डकैती हो रही हैं। आए दिन लूटपाट करना रोज का काम हो गया है। अब पंजाब का रखवाला भगवान ही है।

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: अमृतसर में कैब ड्राइवर पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर; हमला कर मौके से फरार हुए हमलावर