अमृतसर में रात में सड़कों पर उतरे पुलिस कमिश्नर, मुलाजिमों से किया सीधा संवाद
अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने रात में सड़कों पर उतरकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों ...और पढ़ें
-1791423058105_m.webp)
HighLights
पुलिस कमिश्नर गिल ने अमृतसर में रात की सुरक्षा का जायजा लिया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी और चुनौतियों पर सीधा संवाद किया।
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कमिश्नर अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल, आइपीएस, ने स्वयं सड़कों पर उतरकर पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से ड्यूटी संबंधी जानकारी ली और रात के समय पुलिस की मौजूदगी व मुस्तैदी का जायजा लिया।
पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी पर तैनात मुलाजिमों से उनके क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, गश्त और सामने आ रही चुनौतियों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने मुलाजिमों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रात की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि रात के समय शहर की सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ अपराध की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिमों से बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया और कहा कि पुलिस की सक्रियता और त्वरित रिस्पांस से ही आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि शहर में अमन-शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
