Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4 पिस्तौल, पौने 2 किलो हेरोइन सहित 7 गिरफ्तार... अमृतसर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:04 PM (GMT+05:30)

    अमृतसर देहात पुलिस ने नशा और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार विदेशी पिस्तौ ...और पढ़ें

    अमृतसर में नशा और हथियारों की बड़ी खेप के साथ सात गिरफ्तार। फाइल फोटो

    अमृतसर में नशा और हथियारों की बड़ी खेप के साथ सात गिरफ्तार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अमृतसर देहात पुलिस ने सात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

    2. चार विदेशी पिस्तौल और पौने दो किलो हेरोइन जब्त की

    3. पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिए मंगाई गई थी खेप

    जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर देहात के सीआईए स्टाफ ने नशा और हथियारों की सप्लाई करने वाले अलग-अलग गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपितों के कब्जे से चार विदेशी पिस्तौल और पौने दो किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद कर नशा तस्करी और अस्लहा एक्ट के आरोप में तीन केस दर्ज किए हैं। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जारी है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ा भकना गांव निवासी निशान सिंह, हरमन सिंह और गांव जठौल निवासी प्रिंस हेरोइन और हथियारों की बड़ी खेप ठिकाने लगाने जा रहे हैं। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। उक्त तीनों को आते देख घेर लिया गया।

    तलाशी के दौरान आरोपितों से चार विदेशी पिस्तौल, चार मैगजीन और 547 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि उक्त खेप उन्होंने पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिए मंगवाई थी। कुछ दिन पहले उन्हें यह खेप घरिंडा इलाके से मिली थी और अब वह इसे आगे बदमाशों को सप्लाई करने जा रहे थे।

    दूसरे मामले में थाना घरिंडा की पुलिस ने चविंडा निवासी अमनदीप सिंह और तरनतारन के गांव नौशहरा ढाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा को से एक किलो और 147 ग्राम हेरोइन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया। उक्त आरोपितों ने यह खेप पाक तस्करों के इशारे पर नेष्टा गांव के किसी खेत से बरामद की थी और अब वह इसे आगे सप्लाई करने वाले थे।

    खबरें और भी

    तीसरे मामले में थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन के साथ तूत गांव निवासी साहिब सिंह उर्फ साबा को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार चल रहे आरोपित की पहचान कल्लेवाल गांव निवासी मंगा सिंह के रूप में बताई है।

    एक अन्य मामले में थाना खलचियां की पुलिस ने चंदनप्रीत सिंह से बीस ग्राम हेरोइन और 700 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। बता दें इससे पहले सीआईए स्टाफ ने नरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति को दो विदेशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था।