विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गरबा नाइट को लेकर आपका क्या प्लान है? ये रहे 4 स्पीकर्स जो पार्टी में देंगे हाई-एनर्जी म्यूजिक वाइब

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:20 PM (GMT+05:30)

नवरात्र के गरबा उत्सव के लिए boAt ने अपने दमदार स्पीकर्स की रेंज पेश की है। ये स्पीकर्स हाई-एनर्जी म्यूजिक, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. boAt PartyPal स्पीकर्स गरबा उत्सव के लिए आदर्श विकल्प।

  2. दमदार साउंड, कराओके और इनबिल्ट DJ ट्रैक सुविधा।

  3. पोर्टेबिलिटी, RGB लाइट और लंबी बैटरी लाइफ।

नई दिल्ली। नवरात्र करीब आ चुका है। इस त्योहार को भारत में खासकर उत्तर भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान पारंपरिक पोशाक, स्वादिष्ट व्यंजन और गरबा-डांडिया से पूरा माहौल उत्साह से भर जाता है। 

गरबा पार्टी को हाई-एनर्जी वाइब देने में म्यूजिक की बड़ी भूमिका होती है। लोग एक साथ आते हैं, डांडिया हाथ में लेकर झूमते हैं और गाने के बोल के साथ थिरकते हैं। इस बार गरबा पार्टी को लेकर आपका क्या प्लान है? अगर आप एक दमदार बेस वाला स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस लेख में उसका जवाब मिल जाएगा। आइए boAt के पांच अच्छे स्पीकर्स के बारे में जानते हैं, जो गरबा पार्टी के माहौल को एनर्जी से भर देंगे। 

boAt PartyPal 650 का आइकॉनिक सिग्नेचर साउंड, पार्टी के माहौल को बदल देगा

PartyPal 650 में 300W पावरफुल boAt सिग्नेचर साउंड और 5 घंटे तक का प्ले टाइम आपकी गरबा पार्टी के संगीत में जान डाल देंगे। डिस्टरबेंस कहीं नहीं और नॉन-स्टॉप डांस, वो भी जबरदस्त बेस के साथ। फिर क्या, गाने बदलने के साथ अंदाज बदलते रहिए। इसमें गायक और इंस्ट्रूमेंट, जैसे ढोल, गिटार, बांसुरी या ड्रम की आवाज बहुत क्लियर सुनाई देती है। इससे आपके कानों को शानदार एक्सपीरियंस मिलेगा। यह स्पीकर आउटडोर इवेंट के लिए बेस्ट है।

PartyPal 650

boAt PartyPal 650 की विशेषताएं

1. इसमें आपको एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिदम के साथ कराओके ऑटो ट्यूनर मिलता है। यह फीचर आपके उस दोस्त के लिए काम का है, जो पार्टी में लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस देता है। इस स्पीकर की मदद से उसे स्टूडियो जैसी आवाज मिलेगी।

2. स्पीकर में इनबिल्ट DJ ट्रैक और बेस ड्रॉप मिलता है। मतलब,  यह स्पीकर प्रोफेशनल DJ की तरह काम करता है और बिना किसी एक्सटर्नल मिक्सर और सॉफ्टवेयर के म्यूजिक साउंड को मॉडिफाई कर देता है।

3. इसमें लगेज वाले ट्रॉली हैंडल के साथ स्मूथ-ग्लाइडिंग व्हील्स मिलते हैं, जिससे आप इस हैवी स्पीकर को इनडोर और आउटडोर कहीं भी ले जा सकते हैं।

4. इसका वाइब्रेट RGB LED लाइट हाई एनर्जी गरबा पार्टी के माहौल को यादगार बनाती है। यह आपके डांस फ्लोर को बदल देगी।

5. इसमें 2 UHF वायरलेस माइक्रोफोन मिलता है, जिससे क्रिस्टल क्लियर आवाज मिलती है।

6. इसमें TWS Mode मिलता है, जिससे आप दो ब्लूटूथ स्पीकर को बिना वायर के पेयर कर सकते हैं।

6. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.3, AUX, TF Card, USB, वायर्ड माइक इनपुट जैसी सुविधाएं हैं। इसलिए, आप कहीं भी हों, आसानी से इस स्पीकर से कनेक्ट कर सकते हैं।

boAt PartyPal Ultra - आपके दोस्त थिरकेंगे, म्यूजिक सुनकर आप भी थिरकेंगे

हाई पावर पार्टी स्पीकर की लिस्ट में PartyPal Ultra का नाम भी आता है। घरों में की जाने वाली गरबा पार्टी या इंडोर सेलिब्रेशन के लिए यह एक सही स्पीकर है। इसमें दमदार बेस के साथ गाने के हर बोल क्लियर सुनाई देते हैं। इससे आपके दोस्त थिरकेंगे, स्पीकर का साउंड सुनकर आप भी थिरके बिना नहीं रहेंगे।

PartyPal ultra (1)

boAt PartyPal Ultra की विशेषताएं

1. इसमें 260W पावरफुल boAt सिग्नेचर साउंड है। 

2.  वाइब्रेट RGB LED लाइट से पार्टी का मूड बरकरार रहता है।

3. 2 UHF वायरलेस माइक्रोफोन मिलता है।

4.  ट्रॉली वाले हैंडल के साथ व्हील्स, कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं।

5. TWS मोड से दो स्पीकर्स को पेयर करके डबल इंपैक्ट मिलेगा।

6. इसमें गिटार इनपुट मिलता है, जिससे आप गिटार बजाने के टैलेंट को दुनिया के सामने ला सकते हैं।

7. 60% वॉल्यूम के साथ आपको 6 घंटे का प्ले टाइम मिलता है, इसलिए बैटरी ड्रेन होने की कोई समस्या नहीं है।

8. इसमें 2 UHF वायरलेस माइक्रोफोन के साथ कराओके ऑटो ट्यूनर मिलता है।

9. इसमें इनबिल्ट DJ ट्रैक और बेस ड्रॉप मिलते हैं।

10. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.3, AUX, TF Card, USB, वायर्ड माइक इनपुट की सुविधा है।

boAt PartyPal Nova - छोटे गैदरिंग में रंग जमा दे

कम्युनिटी छोटी हो या बड़ी boAt के हर तरह के स्पीकर्स पार्टी के माहौल को बदलने के लिए तैयार हैं। इसका PartyPal Nova एक ऐसा ही स्पीकर है। छोटे गैदरिंग में जहां आपके कुछ दोस्त या फैमिली मेंबर्स हों, यह स्पीकर आपके बहुत काम आएगा। इस फेस्टिव मूड में यह आपके लिए एक अच्छा साथी बनेगा।

PartyPal Nova (1)

boAt PartyPal Nova की विशेषताएं

1. 120W पावरफुल boAt सिग्नेचर साउंड 

2. वाइब्रेट RGB LED लाइट

3. UHF वायरलेस माइक्रोफोन 

4. TWS Mode के साथ दो स्पीकर्स का पेयर बनाएं

5. डिवाइस को मैनेज, ट्रबलशूट और कस्टमाइज करने के लिए ऑडियो डिवाइस ऐप है।

6. 60% वॉल्यूम के साथ 5 घंटे का प्लेटाइम 

7. कराओके ऑटो ट्यूनर

8. ब्लूटूथ v5.3, AUX, TF Card, USB, वायर्ड माइक इनपुट से आप कहीं भी स्पीकर से कनेक्ट कर सकते हैं।  

PartyPal 600 Plus - म्यूजिक का इम्पैक्ट हर किसी को महसूस होगा

गरबा पार्टी में बड़ी गैदरिंग हो तो इंतजाम भी बड़ा होना चाहिए, ताकि इम्पैक्ट हर किसी को महसूस हो। अगर नवरात्र के इस इवेंट में ज्यादा लोग आ रहे हैं और आउटडोर इवेंट है, तो कम बेस वाले स्पीकर काम नहीं आएंगे। इसके लिए लाउड म्यूजिक चाहिए, DJ जैसा ट्रैक और ऑडियो कंट्रोल चाहिए। लंबी बैटरी लाइफ है तो और अच्छा।

PartyPal 600 Plus

boAt PartyPal 600 Plus की विशेषताएं

1. इसमें 240W पावरफुल boAt सिग्नेचर साउंड मिलता है। बेहतर बेस फ्रीक्वेंसी और हाइपर क्लियर वोकल के साथ यह बड़े वैन्यू और बड़े इनडोर हॉल के लिए एक जबरदस्त स्पीकर है।

2. इसमें 6 घंटे का प्ले टाइम मिलता है। आप लगातार गरबा के गाने बजाते रहिए, गाने बदलते रहिए, स्पीकर बंद नहीं होगा।

3. इसके प्रीलोडेड DJ ट्रैक और बेस ड्रॉप साउंड इफेक्ट से एक अच्छी पार्टी वाइब आती है। ऐसा लगता है कि आप एक प्रो मिक्सर इस्तेमाल कर रहे हैं। माहौल और बेहतर हो जाएगा।

4. यह स्पीकर भारी है, इसलिए इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए इसमें स्मूथ ग्लाइडिंग कास्टर व्हील्स दिया गया है। साथ ही पकड़ने के लिए इसमें लगेज-स्टाइल हैंडल मिलता है।

5. एडवांस कराओके ऑटो ट्यूनर पार्टी में गाना गाने के शौकीनों के लिए एक अच्छा फीचर है। यह आपकी आवाज को पेशेवर रूप दे देगा।

6. PartyPal 600 Plus में गिटार इनपुट दिया गया है, इसलिए पार्टी में आपका गिटार बजाने का टैलेंट अधूरा नहीं रहेगा।

7. PartyPal 600 Plus में TWS Mode मिलता है। इसमें आप दो स्पीकर्स को एक साथ पेयर करके गरबा पार्टी के माहौल को ज्यादा लाउड के साथ और दूर तक पहुंचा सकते हैं।

8. स्पीकर के इकोसिस्टम को बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इसके डेडिकेटेड boAt Hearables App का इस्तेमाल कर सकते हैं।

9. कनेक्टिविटी के लिए इसमें एडवांस ब्लूटूथ v5.3, AUX lines, TF मेमोरी Cards, USB और माइक्रोफोन पोर्ट की सुविधा है।

युवाओं को म्यूजिक पसंद है, खासकर वाइब्रेंट म्यूजिक। गरबा पार्टी में इस तरह का माहौल देखने को मिलता है। इसमें संस्कृति के साथ जुड़ाव के साथ हाई-एनर्जी मॉडर्न बीट्स मिलते हैं। बॉलीवुड के हिट्स, फोक-पॉप सॉन्ग, ढोल नगाडे पार्टी के माहौल को रोमांच से भर देते हैं। अगर आप भी इस तरह के माहौल से परिचित हैं और इस नवरात्र अपने घर या बाहर एक अच्छा साउंड का माहौल तैयार करना चाह रहे हैं, तो boAt के ये स्पीकर्स आपके बहुत काम आएंगे।