परिवार की मेडिकल इमरजेंसी में एक हेल्थ इंश्योरेंस कैसे है फायदेमंद?
मेडिकल इमरजेंसी में हेल्थ इंश्योरेंस परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर इलाज का खर्च वहन करने में मदद करता है। ...और पढ़ें

मेडिकल इमरजेंसी में हेल्थ इंश्योरेंस: वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति का आधार (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मेडिकल इमरजेंसी में हेल्थ इंश्योरेंस वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होती है।
यह हॉस्पिटलाइजेशन, डॉक्टर फीस, सर्जरी जैसे खर्चों को कवर करता है।
ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। स्वास्थ्य हर किसी के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि मेडिकल इमरजेंसी कभी आ सकती है, जो परिवार के लिए चुनौती होती है। मेडिकल इमरजेंसी कब आ जाए किसी को नहीं पता होता। हम अपने रोजाना के काम में व्यस्त रहते हैं, अचानक परिवार में किसी सदस्य की बीमारी का पता चल जाए, तो हमारे जहन में पहली चीज उस सदस्य का इलाज और खर्चा आता है।
क्योंकि हम अपनों की परवाह करते हैं, उसे स्वस्थ्य देखना चाहते हैं। लेकिन कई बार इलाज का खर्च इतना ज्यादा होता है कि घर का पूरा बजट बिगड़ जाता है, सेविंग को मैच्योर होने से पहले निकालना पड़ता है। हालात खराब हो जाते हैं, तब अफसोस होता है कि हमने हेल्थ इंश्योरेंस क्यों नहीं लिया। क्योंकि सही समय पर लिया गया हेल्थ इंश्योरेंस आपके परिवार की रक्षा करेगा, आपको वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगा।
मेडिकल इमरजेंसी में हेल्थ इंश्योरेंस कैसे है फायदेमंद
- मेडिकल इमरजेंसी में अपनों का ख्याल सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्हें इलाज सही समय पर मिले, उनकी जरूरत और उनके दर्द को समझना होता है। अगर व्यक्ति हॉस्पिटल में पैसे इंतजाम करने में लग जाए, तो वह अपनों का ध्यान कैसे रख सकता है। हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा है कि नेटवर्क हॉस्पिटल में कैशलेस सर्विस मिल जाती है।
- हॉस्पिटल में इलाज करवाना बहुत महंगा है, और मेडिकल इन्फ्लेशन हर साल लगातार बढ़ रहा है। इससे पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी दांव पर लग जाती है। कई केस में तो दूसरों से उधार लेना पड़ता है। यह स्थिति न आए और आपका निवेश बचा रहे, इसके लिए आपको एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस लेना चाहिए। इसमें आप प्रीमियम के रूप में मासिक या वार्षिक मामूली रकम देकर एक अच्छा प्लान ले सकते हैं।
- हेल्थ इंश्योरेंस में हर तरह के खर्चे शामिल होते हैं। यह एक कंप्रिहेंसिव प्लान होता है। इसमें हॉस्पिटलाइजेशन, रूम रेंट, डॉक्टर फीस, सर्जरी, मेडिकेशन और एंबुलेंस के खर्चे शामिल होते हैं। इसलिए आपको हॉस्पिटल में होने वाले अलग-अलग खर्चों की चिंता नहीं करनी होती। आप पूरा ध्यान मरीज के इलाज पर दे सकते हैं। इससे आप भागदौड़ से बचेंगे और मरीज भी जल्दी ठीक होगा।
- बीमारी कभी भी और किसी को हो सकती है। यह भी हो सकता है कि कोई बीमारी महीनों और सालों से चल रही है और उसका पता आज चला हो। आज ऐसी कई मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो प्री एक्जिस्टिंग डिजीज को कवर करती है। जैसे Star Health Insurance अपनी कई पॉलिसी में इस तरह की सुविधा देती है।
सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी जिंदगी को आसान बना देती है और अचानक आए बड़े मेडिकल खर्चों पर रोक लगा देती है, जिससे आपके लॉन्ग टर्म निवेश बचे रहते है। आप बिना वित्तीय संकट का सामना किए अपनी जिंदगी को सुचारू रूप से चला पाते हैं, और सभी खर्चों को मैनेज कर पाते हैं। अगर आप अपने और अपने परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की सोच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाहिए जैसे सम-इंश्योर्ड और कवरेज, वेटिंग पीरियड, नेटवर्क हॉस्पिटल्स, सब-लिमिट, को-पेमेंट आदि।
