विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगिंग और डांसिंग से सजेगी महफिल- फेस्टिव सीजन में हैवी बेस स्पीकर्स पर बड़ा ऑफर

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:23 PM (GMT+05:30)

त्योहारी सीज़न में खरीदारी के लिए boAt PartyPal Ultra, ZEBRONICS Party Fyre 102 और JBL Partybox 110 जैसे पार्टी स्पीकर्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. boAt PartyPal Ultra: 260W दमदार साउंड, कराओके और RGB लाइट्स के साथ बेहतरीन।

  2. ZEBRONICS Party Fyre 102: 200W हाई-पावर ऑडियो, डुअल वायरलेस माइक्रोफोन, 9 घंटे प्लेटाइम।

  3. JBL Partybox 110: 160W RMS, IPX4 स्लैश प्रूफ, 12 घंटे प्लेटाइम, कहीं भी पार्टी।

नई दिल्ली। नवरात्रि, दशहरा, दिवाली एक ऐसा समय होता है, जब लोग ढेरों खरीदारी करते हैं, क्योंकि अच्छी डील, नए ऑफर्स और कैशबैक मिलते हैं। क्या इस फेस्टिव सीजन आपकी लिस्ट तैयार है? अगर आप ऑनलाइन अपने लिए एक बड़ा स्पीकर लेना चाहते हैं, तो यह सही मौका है। हम आपके लिए तीन अच्छे स्पीकर्स boAt PartyPal Ultra, ZEBRONICS Party Fyre 102 और JBL Partybox 110 लेकर आए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

boAt PartyPal Ultra - डीप और कंट्रोल बेस के साथ कराओके ट्यूनर

घर की छोटी पार्टी में 30-40 लोग आ जाते हैं। फेस्टिव सीजन में तो यह आम है। ऐसे मौके पर गाना-बजाना न हो, यह कैसे हो सकता है? boAt PartyPal Ultra छोटी से लेकर बड़ी, हर तरह की गैदरिंग के लिए तीनों विकल्पों में सबसे बेहतर विकल्प है। अपने फोन से कनेक्ट करें और बिना किसी परेशानी के अपनी पार्टी शुरू करें। खास बात है कि यह स्पीकर कराओके ऑटो-ट्यूनर के साथ सिंगिंग टैलेंट दिखाने का मौका भी देता है। हाथ में माइक लेकर म्यूजिक ट्रैक के साथ अपना फेवरेट गाना गाइए और सबको दीवाना बना दीजिए। आपके गाने पर आपके दोस्त और फैमिली मेंबर्स झूम उठेंगे। इस स्पीकर में RGB LED लाइट्स मिलती हैं, जो घर में क्लब जैसा माहौल देती हैं।

PartyPal Ultra में Equicore Drivers भी दिए गए हैं, जो हाई, मिड और लो फ्रिक्वेंसी के बीच बेहतर क्लैरिटी और बैलेंस बनाए रखने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसका मतलब है कि वोकल्स और इंस्ट्रूमेंट्स की बारीकियां स्पष्ट सुनाई देती हैं, जबकि डीप और कंट्रोल्ड बेस पार्टी म्यूजिक को जरूरी दमदार पंच देता है। करीब छह घंटे का प्लेटाइम मिलने के साथ यह लंबे म्यूजिक सेशन, कराओके और गैदरिंग के लिए भी सुविधाजनक है।

boAt PartyPal Ultra के फीचर्स 

1. 260W पावरफुल boAt सिग्नेचर साउंड

2. Equicore Drivers के साथ क्लियर और डीप ऑडियो

3. वाइब्रेट RGB LED लाइट

4. 2 UHF वायरलेस माइक्रोफोन

5. ट्रॉली जैसा हैंडल और व्हील्स

6. दो स्पीकर्स को पेयर करने के लिए TWS मोड

7. कराओके ऑटो ट्यूनर

8.  इनबिल्ट DJ ट्रैक और बेस ड्रॉप

9. कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3, AUX, TF Card, USB, वायर्ड माइक इनपुट और गिटार इनपुट

10. छह घंटे का प्लेटाइम

कीमत - लगभग ₹16,999 से ₹19,999 के बीच। फेस्टिव सीजन में यह और सस्ता हो सकता है!

किसके लिए है?

अगर आप एक ऐसा स्पीकर देख रहे हैं, जो डीप, क्लियर ऑडियो और कंट्रोल बेस के साथ कराओके ट्यूनर फीचर हो, तो यह एक मजबूत विकल्प हैं। यह फैमिली गैदरिंग, परफॉर्मर और लोकल इवेंट ऑर्गनाइजर के लिए सही प्रोडक्ट है।

ZEBRONICS Party Fyre 102 - 200W का हाई-पावर ऑडियो

ZEBRONICS Party Fyre 102 को इंडोर और आउटडोर गैदरिंग के लिए बनाया गया है। हालांकि, इसमें 200W का हाई-पावर ऑडियो मिलता है। इस स्पीकर के साथ डुअल वायरलेस UHF माइक्रोफोन मिलता है, जिससे आप या आपके दोस्त लाइव परफॉर्मेंस दे सकते हैं। 

ZEBRONICS Party Fyre 102 के फीचर्स

1.200W RMS आउटपुट

2. 2 UHF वायरलेस माइक्रोफोन

3. नौ घंटे का प्लेटाइम

4. ट्रॉली जैसा हैंडल और व्हील्स

5. डायनामिक RGB LED लाइट्स

6. कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ  v5.0, USB, SD कार्ड, microSD, AUX, और  FM रेडियो

कीमत - ₹16,999 के आसपास है। फेस्टिव सीजन में यह और सस्ता हो सकता है!

किसके लिए है?

ZEBRONICS Party Fyre 102 होम एंटरटेनमेंट का एक अच्छा इंतजाम है। यह लाइव अनप्लग्ड म्यूजिक सेशन के लिए बेस्ट है।  

JBL Partybox 110 - पार्टी कहीं भी, कभी भी

JBL Partybox 110 के साथ पार्टी कहीं भी, कभी भी शुरू हो जाएगी। इसे अपनी गाड़ी में रखो और निकल जाओ किसी दूर की जगह, जहां आप और आपके दोस्त हों। इसका साउंड आपको रोमांच से भर देगा। IPX4 स्लैश प्रूफ होने की वजह से आप इसे स्विमिंग पूल के आसपास बजा सकते हैं।  

JBL Partybox 110 के फीचर्स

1. 160W RMS पावर

2. बारह घंटे का प्लेटाइम

3. IPX4 स्लैश प्रूफ

4. डायनामिक LED लाइट्स

5. ब्लूटूथ 5.1, USB प्लेबैक, Aux-इन पोर्ट और गिटार इनपुट

कीमत- ₹24,999 के आसपास इसकी कीमत है। फेस्टिव सीजन में यह और सस्ता हो सकता है!

किसके लिए है?

हॉस्टल की पार्टियां, हैंगआउट और अचानक होने वाले डांस सेशन के लिए यह बेस्ट प्रोडक्ट है। 

त्योहारों में हमें बहुत कुछ लेना होता है। हम दुकानों पर जाते हैं, ऑनलाइन प्रोडक्ट्स सर्च करते हैं और अच्छी डील की तलाश करते हैं। इस त्योहार पर अगर आपका प्लान स्पीकर लेने का है, तो boAt PartyPal Ultra, ZEBRONICS Party Fyre और JBL PartyBox 110 जैसे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। इन तीनों में boAt PartyPal Ultra एक बेहतरीन ऑल-राउंड विकल्प है, खासकर अगर आप छोटी से लेकर बड़ी गैदरिंग के लिए दमदार ऑडियो और पार्टी-केंद्रित फीचर्स चाहते हैं। इसके 260W पावरफुल साउंड, Equicore Drivers, रियल-टाइम कराओके ट्यूनर और डुअल वायरलेस माइक्रोफोन घर से लेकर ऑफिस के सेलिब्रेशन तक माहौल को और खास बना देते हैं। स्पीकर तेज और क्लियर साउंड के साथ डीप, कंट्रोल्ड बेस देता है, वहीं कराओके फीचर आपको अपने पसंदीदा ट्रैक पर परफॉर्म करने का मौका देता है। यानी म्यूजिक, कराओके और पार्टी एंटरटेनमेंट को एक साथ देखें, तो PartyPal Ultra तीनों में सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आता है।

Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।