Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • state
LIVE BLOG

Yogi Adityanath In Mathura: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन, पीएम माेदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों को परखने आए। सबसे पहले वे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

By Abhishek SaxenaSun, 19 Nov 2023 04:41 PM (IST)
News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, वृंदावन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लेने वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के दौरे के समय मंदिर के गेट दो से भक्तों की एंट्री बंद कर दी।


अपने तय समय से करीब 20 मिनट देरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला बांकेबिहारी मंदिर के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री के रूट कर करीब आधा घंटे पहले ही रास्ता रोक दिया। बांकेबिहारी के साथ मदन मोहन मंदिर में मुख्यमंत्री ने किए दर्शन।

19 Nov 202312:37:24 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में खास इंतजाम

 मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को जिले में आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। जोन से पुलिस फोर्स मिल गया है। सात एएसपी, 16 डीएसपी, 48 इंस्पेक्टर, 180 एसआइ, 700 सिपाही, तीन कंपनी पीएसी सुरक्षा में लगाई गई है।

19 Nov 202312:24:12 PM
ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री 40 मिनट, मुख्यमंत्री 10 मिनट देंगे भाषण

 मथुरा। ब्रजरज उत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के कारण खास हो गया है। प्रधानमंत्री का 23 नवंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री 40 मिनट और मुख्यमंत्री दस मिनट तक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन द्वारा रेलवे मैदान पर 14 से 27 नवंबर तक ब्रजरज उत्सव आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संत मीराबाई का जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है। सांसद हेमा मालिनी 23 नवंबर को भक्त मीराबाई पर प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे का रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 40 मिनट और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मिनट संबोधन देंगे। प्रधानमंत्री मीराबाई पर पांच मिनट की डाक्यूमेंट्री भी देखेंगे। मीराबाई ब्रज में 15 वर्ष रहीं थीं। इसी आधार पर तैयारियां की जा रही हैं।

19 Nov 202312:14:08 PM
मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पवनहंस हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर
blog images

 मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच गए हैं। उनका हेलीकॉप्टर पवनहंस हेलीपैड पर उतारा गया।

19 Nov 202312:08:51 PM
सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए बदला है रूट, बड़ी गाड़ियाें की शहर में नो एंट्री

मथुरा। सीएम योगी आदित्यनाथ के मथुरा आने पर यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। छोटे व बड़े वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगाई गई है। यातायात निरीक्षक शौर्य कुमार ने बताया, शहर में लक्ष्मी नगर चौराहा से सभी प्रकार के वाहन, रोडवेज बसें नहीं आ सकेंगी। ये वाहन गोकुल बैराज होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

19 Nov 202312:04:04 PM
सीएम योगी 15 मिनट तक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रुकेंगे
blog images

मथुरा।  सीएम याेगी आदित्यनाथ आज ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। यहां पर आने वाले भक्तों को रोक दिया गया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us