विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार का किंग! सीएम की कुर्सी पर फिर नीतीश कुमार ने जमाया कब्‍जा, दो साल में दूसरी बार ली शपथ

Published: Sun, 28 Jan 2024 05:54 PM (GMT+05:30)

Nitish Kumar बिहार की राजनीति में कई दिनों से चल रही उथल-पुथल और कयासबाजी आज रव‍िवार को सही साबि‍त हो ...और पढ़ें

बिहार का किंग! सीएम की कुर्सी पर फिर नीतीश कुमार ने जमाया कब्‍जा, दो साल में दूसरी बार ली शपथ
बिहार का किंग! सीएम की कुर्सी पर फिर नीतीश कुमार ने जमाया कब्‍जा, दो साल में दूसरी बार ली शपथ

डिज‍िटल डेस्‍क, पटना। बिहार की राजनीति में कई दिनों से चल रही उथल-पुथल और कयासबाजी आज रव‍िवार को सही साबि‍त हो गई। नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार से इस्‍तीफा देकर एक बार फिर एनडीए के साथ सरकार बना ली। इस बार भी वे ही मुख्‍यमंत्री पद पर आसीन हुए। 

यह दो साल में दूसरा मौका है जब नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली। जिस प्रकार से वे बीते दिसंबर महीने से ही अपनी पार्टी में बदलाव ला रहे थे, यह उनकी इसी रणनीति का हिस्‍सा था।

नीतीश कुमार ने आज सुबह राज्‍यपाल विश्‍वनाथ आर्लेकर को अपना इस्‍तीफा सौंपा। आज शाम को उन्‍होंने नौवीं बार सीएम पद की शपथ ली। इस सरकार में भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्‍हा उप मुख्‍यमंत्री बने हैं। 

वहीं, भाजपा और जदयू के अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी के कुल 5 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, एक निर्दलीय विधायक सुमित सि‍ंह भी मंत्री बने हैं।

नीतीश ने महागठबंधन से अलग होने का कारण कांग्रेस और इंडी गठबंधन के आगे न बढ़ने को बताया साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि काम हम कर रहे थे, लेकिन राजद के लोग यह दावा कर रहे थे कि सारा काम वे ही कर रहे थे।

पिछली बार नीतीश कुमार ने 10 अगस्त 2022 को एनडीए के साथ गठबंधन तोड़कर राजद, कांग्रेस और वाम दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकि‍न पर‍िस्थिति‍यों को देखते हुए वे वापस एनडीए के साथ आ गए हैं।

यह भी पढ़ें - 

Nitish Kumar: राजद ने नीतीश कुमार के आदमी होने पर उठाया सवाल, महागठबंधन तोड़ने पर इस नेता का फूटा गुस्‍सा

Tejashwi Yadav: 'थके हुए CM थे...', तेजस्‍वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर कह दी ये बातें