विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नीतीश कुमार कन्फ्यूज CM', चिराग पासवान ने कसा तंज, बोले- RJD और BJP दोनों तरफ झांकते हैं मुख्यमंत्री

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Updated: Sat, 21 Oct 2023 03:38 PM (IST)

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्हें कन्फ्यूज मुख्यमंत्री करार दे दिया। उन्होंने नीतीश कुमार पर बिहार की जनता को ठगने का आरोप लगाया है।

नीतीश कुमार और चिराग पासवान( जागरण फाइल फोटो)
नीतीश कुमार और चिराग पासवान( जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. चिराग पासवान ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।
  2. चिराग पासवान ने नीतिश कुमार को भारत के इतिहास का सबसे कन्फ्यूज सीएम बताया।

एएनआई, पटना। Chirag Paswan on Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भारतीय जनता पार्टी को लेकर दिए बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अब मुख्यमंत्री पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में शायद ही इतना भ्रमित मुख्यमंत्री हुआ होगा। मुख्यमंत्री पूरी तरह से अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं।

बिहार की जनता नीतीश कुमार पर क्यों भरोसा करे?: चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि दो बार जनादेश का अपमान करने वाले मुख्यमंत्री पर बिहार की जनता क्यों भरोसा करेगी?यह जनादेश एनडीए के लिए था और वे महागठबंधन के साथ सरकार चला रहे हैं। जब आप वोट मांगने जाएंगे तो जनता आपसे नहीं पूछेगी क्या आप 5 साल तक आपका हाथ थामने वाले के साथ रहेंगे या बीच में अपना गठबंधन बदल देंगे।

भाजपा से दोस्ती को लेकर नीतीश ने दिया था बयान

मोतिहारी स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति के सामने अपने संबोधन में भाजपा के नेताओं के तरफ इशारा करते हुए कहा था कि जब तक हम जीवित रहेंगे, हमारा-आपका संबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि याद है न 2005। हमारी दोस्ती तब भी थी। अब भी है। जब तक हम जीवित रहेंगे हमारा-आपका संबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में आएगी गिरावट, महसूस होगी ठंड

यह भी पढ़ें: BPSC Exam: 'नियोजित शिक्षकों में टैलेंट की कमी नहीं', काबिलियत पर शक करने वालों को टॉपर राजेश ने दिया करारा जवाब