Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पिता CM और बेटा 9वीं फेल', तेजस्वी यादव के ज्ञान पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 03 Sep 2024 06:29 AM (IST)

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की शैक्षिक पृष्ठभूमि की आलोचना करते हुए प्रशात किशोर ने कहा एक 9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता दिखा रहा है। वह (तेजस्वी याद ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)
    प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, भोजपुर। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को आरा पहुंचे प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधा।

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की शैक्षिक पृष्ठभूमि की आलोचना करते हुए प्रशात किशोर ने कहा, "एक 9वीं फेल बिहार के विकास का रास्ता दिखा रहा है। वह (तेजस्वी यादव) जीडीपी और जीडीपी ग्रोथ के बीच अंतर नहीं जानते हैं और वे बताएंगे कि बिहार कैसे सुधार करेगा?"

    पिता सीएम, लेकिन बेटा 10वीं पास भी नहीं: प्रशांत किशोर

    बिहार के भोजपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "अगर कोई संसाधनों की कमी के कारण शिक्षित नहीं हो पाता है, तो यह समझ में आता है। लेकिन अगर किसी के माता-पिता मुख्यमंत्री हैं और वह 10वीं कक्षा पास नहीं कर पाता है, तो यह शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण को दर्शाता है।"

    वो समाजवाद पर कभी बोल नहीं सकते: प्रशांत किशोर

    तेजस्वी की समझ पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो कहते हैं, हमारे पुरखों का समाजवाद है, 10 दिन ट्यूशन लेकर भी समाजवाद पर नहीं बोल सकते हैं। वे आरा के परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी की समझ पर उठाया सवाल, समाजवाद पर ट्यूशन पढ़ने की दे दी सलाह!