'राहुल गांधी की बात न सुनना ममता की सबसे बड़ी गलती', बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की बात न मानकर बड़ी गलती की, जिससे बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को निर्णायक बह ...और पढ़ें

बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले संजय राउत (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बात न सुनकर बड़ी गलती की, नहीं तो विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ और होते।
भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव में निर्णायक बहुमत हासिल किया। इस तरह से तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया है। मीडिया से बात करते हुए राउत ने दावा किया कि बंगाल में भाजपा की जीत लोकतंत्र की जीत नहीं है, क्योंकि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से लाखों मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।
I.N.D.I गठबंधन में नाराजगी?
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जैसे प्रमुख विपक्षी नेताओं की हार के बावजूद विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो कुछ भी कहा था (बंगाल और तमिलनाडु के चुनावों में धांधली के बारे में), वह सच साबित हुआ।
वह एक दूरदर्शी नेता हैं। इंदिरा गांधी ने भी एक समय अधिकांश राज्यों में जीत हासिल की थी, फिर भी उन्हें बाद में करारी हार का सामना करना पड़ा। राउत ने कहा कि भाजपा भी इस समय शिखर पर है और भविष्य में उसे भी हार का सामना करना पड़ेगा।