Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections 2024: BJP ने नियुक्त किए 23 चुनाव प्रभारी, बैजयंत पांडा को UP और विनोद तावड़े को मिली बिहार की जिम्मेदारी

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 02:05 PM (IST)

    Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देन ...और पढ़ें

    Lok Sabha Elections 2024: BJP ने नियुक्त किए 23 चुनाव प्रभारी (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Elections 2024: BJP ने नियुक्त किए 23 चुनाव प्रभारी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बीजेपी ने लोकसभा से पहले नियुक्त किए चुनाव प्रभारी।
    2. 23 चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट की जारी।

    एएनआई, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 23 चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

    बैजयंत पांडा को मिली UP की जिम्मेदारी

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है।

    राज्य चुनाव प्रभारी-सह प्रभारी
    अंडमान और निकोबार वाई. सत्या कुमार
    अरुणाचल प्रदेश अशोक सिंघल
    बिहार विनोद तावड़े और दीपक प्रकाश
    चंडीगढ़ विजयभाई रूपाणी
    दमन एवं दीव पुरनेश मोदी और दुष्यंत पटेल
    गोवा आशीष सूद
    हरियाणा बिप्लब कुमार देव और सुरेन्द्र नागर
    हिमाचल प्रदेश श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन
    जम्मू-कश्मीर तरुण चुघ और आशीष सूद
    झारखंड लक्ष्मीकांत बाजपेयी
    कर्नाटक राधामोहन दास अग्रवाल और सुधाकर रेड्डी
    केरल प्रकाश जावड़ेकर
    लद्दाख अवरिन्द मेनन
    लक्षद्वीप तरुण चुघ
    मध्य प्रदेश महेन्द्र सिंह और सीतश उपाध्याय
    ओडिशा विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी
    पुदुचेरी निर्मल कुमार सुराणा
    पंजाब विजयभाई रूपाणी और नरिंदर सिंह
    सिक्किम दिलीप जायसवाल
    तमिलनाडु अरविन्द मेनन और सुधाकर रेड्डी
    उत्तर प्रदेश बैजयंत पांडा
    उत्तराखंड दुष्यन्त कुमार गौतम
    पश्चिम बंगाल मंगल पांडे, अमित मालवीय और आशा लकड़ा

    यह भी पढ़ें- 'भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी', रामदास अठावले ने साधा कांग्रेस पर निशाना

    यह भी पढ़ें- Nitish Kumar News: 'सब कुछ सेट हो गया है, हम बीजेपी संग सरकार बना रहे हैं', जेडीयू के दिग्गज नेता ने कर दिया बड़ा एलान