Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election: 'हमें चुनाव में राहुल की जरूरत है', Rahul Gandhi की गिरफ्तारी वाले बयान से पलटे CM हिमंत बिस्वा सरमा

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 25 Jan 2024 02:33 PM (IST)

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यात्रा क्या थी? इसकी टाइमिंग देखिए। उन्होंने असम मे ...और पढ़ें

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर सीएम हिमंत ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)
    राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर सीएम हिमंत ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, गुवाहाटी। Rahul Gandhi Arrest। भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा को लेकर असम में काफी बवाल मचा। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यात्रा के जरिए पार्टी ने राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश की।

    गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह यात्रा क्या थी? इसकी टाइमिंग देखिए। उन्होंने असम में एक बड़ा सांप्रदायिक टकराव भड़काने की साजिश रची थी।  इसकी एक झलक हमें गुवाहाटी में मिली थी।

    असम की जनता राहुल गांधी को चुनाव में देख लेगी: सीएम हिमंत

    उन्होंने आगे कहा,"राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा और राज्य में टकराव शुरू हो गया। लेकिन हमारी पार्टी के लोगों और राम भक्तों ने खुद को संयमित रखा। उन्होंने असम में कुछ भी अप्रिय नहीं होने दिया। मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि असम की जनता आपके अहंकार को आगामी लोकसभा चुनाव में देख लेगी।

    सीएम हिमंत ने आगे कहा,"मैं आज आपको यह वचन देता हूं - कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में असम में और भी कम सीटें मिलेंगी और हम उन्हें अच्छे अंतर से हराएंगे। मैं आज आपसे यह वादा करता हूं।"

    राहुल की गिरफ्तारी पर क्या बोले सीएम हिमंत

    बता दें कि न्याय यात्रा के दौरान में अशांति पैदा करने को लेकर राहुल गांधी के अलावा, कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर सीएम हिमंत ने कहा कि हम उन्हें (राहुल गांधी) लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे। अगर हम उन्हें पहले गिरफ्तार करते हैं, तो इसका राजनीतिकरण हो जाएगा।  

    खबरें और भी

    सीएम हिमंत ने आगे कहा,"अब मामला दर्ज किया गया है, एसआईटी जांच करेगी और हमारे पास सबूत हैं। उनके उकसाने के बाद गुवाहाटी में एक बड़ी घटना हो सकती थी।" हम लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति नहीं करना चाहते क्योंकि हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं।"

    वहीं, सीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी के पोस्ट पर लिखा,"भाई चुनाव तक हमें राहुल गांधी की जरूरत है।"

    क्या है मामला

    हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने यात्रा को गुवाहाटी की मुख्य सड़कों से गुजरने की इजाजत नहीं दी। राज्य सरकार के इस फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश पैदा हो गया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार होंगे राहुल गांधी? CM हिमंत के बयान ने मचा दी सियासी खलबली