यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'नहीं बचा इंडी गठबंधन, लोगों को बेफकूफ बना रहा विपक्ष', BJP बोली- सब अकेले लड़ रहे चुनाव
Lok Sabha Elections 2024 भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि अब कोई विपक्षी गठबंधन नहीं बचा है। सभी विपक्षी नेता एक-एक करके इंडी गठबंधन छोड़ रहे हैं। भाजपा ...और पढ़ें

एजेंसी, नई दिल्ली। Lok sabha elections 2024 विपक्ष के इंडी गठबंधन में अब रार खुलकर सामने आने लगी है। कभी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी तो कभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच विपक्षी गठबंधन पर अब भाजपा ने भी तंज कसा है।
सब छोड़ रहे इंडी गठबंधन
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि अब कोई विपक्षी गठबंधन नहीं बचा है। सभी विपक्षी नेता एक-एक करके इंडी गठबंधन छोड़ रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने कहा कि वह 2024 लोकसभा में अकेले चुनाव लड़ेंगी। कई और नेता भी ये बयान दे चुके हैं। इसलिए यह नेता सिर्फ लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने भी कसा तंज
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वो अपने इंडी गठबंधन में तो 'न्याय' कर नहीं पा रहे, तभी वो हर राज्य में जा रहे हैं। ठाकुर का ये बयान बिहार की राजनीति में उथल-पुथल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के फैसले पर आया है।
कितने झटकों से बचेगा INDI गठबंधन
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन से नाता तोड़ने और फिर से भाजपा में शामिल होने की खबरों के बाद कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इंडी गठबंधन को लगभग हर दिन झटके मिल रहे हैं।
खबरें और भी
पूनावाला ने कहा कि हर जगह के नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को अलविदा कह रहे हैं।
राहुल गांधी को अब हर कोई छोड़ रहा
शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल को अब हर कोई छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मिलिंद देवड़ा ने राहुल गांधी का विरोध किया, समाजवादी पार्टी ने भी राहुल गांधी के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है, यही कारण है कि गठबंधन अब नहीं बचता दिख रहा है।