विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस ने किया तमिलनाडु में TVK को समर्थन का एलान, DMK बोली- पीठ में छुरा घोंपा

Published: Wed, 06 May 2026 01:25 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस ने तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) और उसके प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए औपचारिक समर्थन दिया ...और पढ़ें

तमिलनाडु में सरकार बनाने को कांग्रेस का टीवीके को समर्थन (फाइल फोटो)

तमिलनाडु में सरकार बनाने को कांग्रेस का टीवीके को समर्थन (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने औपचारिक रूप से तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) और उसके प्रमुख विजय को समर्थन देने का एलान किया है।

कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य की जनता ने टीवीके को बहुत स्पष्ट, मजबूत और भारी बहुमत दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल ने सरकार बनाने में टीवीके का समर्थन करने का फैसला किया है। TVK ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएमके और एआईएडीएमके जैसे पुराने दलों को कड़ी टक्कर दी है।

समर्थन पर शर्त भी रखी

कांग्रेस ने कहा है कि उसका समर्थन तभी तक रहेगा, जब तक टीवीके किसी भी सांप्रदायिक ताकत को अपने गठबंधन में शामिल नहीं करेगी। पार्टी ने साफ किया कि गठबंधन संविधान में विश्वास रखने वाले दलों के साथ ही होगा।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह गठबंधन सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगा, जिसमें पेरियार और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार शामिल हैं।

आगे के चुनावों में भी साथ

कांग्रेस ने संकेत दिया है कि यह गठबंधन सिर्फ सरकार बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले लोकसभा, राज्यसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में भी जारी रहेगा। टीवीके फिलहाल 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटों के साथ सबसे आगे है और बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें कम है।

ऐसे में वह कांग्रेस और अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बताया है कि वह विजय से मुलाकात कर सरकार गठन के दावे पर चर्चा करेंगे।

बंगाल में हिंसा: उत्तर 24 परगना में फायरिंग में पांच जवान घायल, चुनाव आयोग सख्त