विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक के चामराजनगर से 24वें दिन पदयात्रा शुरू, राहुल लगातार सरकार पर साध रहे निशाना

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
Updated: Sat, 01 Oct 2022 09:51 AM (IST)

Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 24वें दिन कर्नाटक के चामराजनगर के गुंडलूपेट से शुरू हो गई है। पदयात्रा के दौरान राहुल आज भी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

राहुल आज एक बार फिर कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर निकले।
राहुल आज एक बार फिर कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर निकले।

बेंगलुरु, एजेंसी। कांग्रेस (Congress) द्वारा बीते 23 दिनों से जारी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अब कर्नाटक पहुंच गई है। आज पदयात्रा के 24वें दिन पदयात्रा कर्नाटक के चामराजनगर के गुंडलूपेट से शुरू हो गई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस यात्रा से लगातार केंद्र और उसकी नीतियों पर निशाना साध रहे हैं। राहुल आज एक बार फिर कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मिलने के लिए निकल गए हैं।

बारिश से हुई यात्रा में देरी

कर्नाटक में बारिश के कारण शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' में देरी हुई। राज्य में दूसरे दिन मार्च गुंडलूपेट में मूसलाधार बारिश के चलते प्रभावित रहा। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, यात्रा आज सुबह 6.30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन कुछ देरी के बाद हुई।

'भारत जोड़ो यात्रा' लोगों से जुड़ने का जरिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीते दिन कहा कि इस यात्रा के जरिए हमारा एकमात्र मकसद लोगों से जुड़ना और उनकी परेशानियों को जानना है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता जिन कमियों को झेल रही है, उसे बाहर लाना हमारा मकसद है। उन्होंने इसी के साथ कहा कि लोकतंत्र में कई स्तंभ हैं जो लोगों के लिए काम करते हैं, लेकिन अब वो भी आवाज नहीं उठा रहे हैं। इसलिए हम लोगों से जुड़ने के लिए यह पदयात्रा कर रहे हैं।

पदयात्रा को कोई नहीं रोक सकता

राहुल ने कहा कि लोगों से उनकी समस्याओं और उनसे जुड़ने के लिए हमारे पास एकमात्र विकल्प 'भारत जोड़ो यात्रा' है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता क्योंकि यह देश का मार्च है। राहुल ने कहा कि ये देश की आवाज बन रही है, जो कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक गूंजेगी।

संविधान बचाना ही यात्रा का मकसद

राहुल गांधी ने बीते दिन अपनी यात्रा के इतर एक कार्यक्रम में कहा कि यह यात्रा संविधान बचाने के लिए निकाली जा रही है। कांग्रेस सांसद के अनुसार इस यात्रा से लोगों की महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर समस्याओं को उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  Bharat Jodo Yatra आज 23वें दिन कर्नाटक में करेगी प्रवेश, राहुल गांधी बोले- घुटनों में दर्द, फिर भी लोगों से मिलूंगा

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का मकसद भाषण देना नहीं बल्कि लोगों को सुनना है- राहुल