Teacher's Day: जिंदगी की बड़ी सीख देती हैं Aamir Khan की ये पांच फिल्में, बदल जाता है दुनिया देखने का नजरिया

Updated: 2026-09-05, 17:15 IST

आमिर खान की कुछ फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि ऐसी सीख भी देती हैं जो जिंदगी भर याद रहे। आज टीचर्स डे (Teacher's Day) के मौके पर हम आपको आमिर खान की कुछ शानदार फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बड़ी सीख देते हैं।

आमिर खान की बेस्ट मूवीज1/6

आमिर खान की बेस्ट मूवीज

बी-टाउन के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने करियर में कई ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं, जो कुछ न कुछ सिखाते हैं, चाहे वो जैसे हो वैसे खुद को अपनाना हो या फिर खुद के सपनों को ढूंढना हो। देखिए उनकी पांच बेस्ट मूवीज की लिस्ट।

तारे जमीन पर (Taare Zameen Par)2/6

तारे जमीन पर (Taare Zameen Par)

आमिर खान ने फिल्म 'तारे जमीन पर' में आर्ट टीचर राम शंकर निकुंभ का किरदार निभाया है। फिल्म में वह एक डिस्लेक्सिक बच्चे ईशान को न केवल उसकी परेशानी से उबरने में मदद करता है, बल्कि सिखाता है कि माता-पिता को अपने बच्चों पर सख्ती के साथ-साथ उन्हें समझने की भी जरूरत है।

3 इडियट्स (3 Idiots)3/6

3 इडियट्स (3 Idiots)

आमिर खान की सबसे यादगार फिल्मों में से एक 3 इडियट्स है जिसमें उन्होंने इंजीनियरिंग स्टूडेंट रैंचो की भूमिका निभाई। यह फिल्म सीख देती है कि इंसान को पैशन और एक्सीलेंस के पीछे भागना चाहिए, सक्सेस अपने आप पीछे आता है।

दंगल (Dangal)4/6

दंगल (Dangal)

जब पिता एक टीचर बनता है तो सफलता का हाथ लगना तय है। दंगल में आमिर खान की भूमिका महावीर सिंह फोगाट सिखाता है कि छोरियां, छोरों से कम नहीं होती हैं। वह समाज की सोच को चेतावनी देकर अपनी बेटियों को कुश्ती की सीख और अनुशासन सिखाता है।

सीक्रेट सुपरस्टार (Secret Superstar)5/6

सीक्रेट सुपरस्टार (Secret Superstar)

आमिर खान ने फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में शक्ति कुमार का किरदार निभाया है, जो इंसिया नाम की लड़की को उसके जुनून का एहसास कराता है और उनकी काबिलियत को दुनिया के सामने लाता है।

सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)6/6

सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par)

सितारे जमीन पर फिल्म में आमिर खान का किरदार गुलशन अलग-अलग तरह की चुनौतियों से जूझ रहे बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मेंटरिंग करता है और उन्हें उनकी काबिलियत पहचानने में मदद करता है।