राधा रानी बनकर Sreeleela ने दिखाई नटखट अदाएं, खूबसूरती पर फैंस बोले- देवलोक की सुंदरी...

Updated: 2026-09-07, 16:12 IST

श्रीलीला ने हाल ही में राधा रानी लुक में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

श्रीलीला ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें1/6

श्रीलीला ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

श्रीलीला ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लेटेस्ट फोटोशूट के लिए उन्होंने राधा-रानी का लुक कैरी किया जो उन पर काफी जंच रहा है और वे किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

राधा रानी लुक में श्रीलीला ने बिखेरी अदाएं2/6

राधा रानी लुक में श्रीलीला ने बिखेरी अदाएं

श्रीलीला ने इस लुक के लिए एक खूबसूरत पिंक लहंगा कैरी किया। इस घेरदार स्कर्ट पर बारीक जियोमेट्रिक पैटर्न और कई रंगों वाले फूलों के डिजाइन बने हैं, जिन्हें नाजुक मिरर-वर्क से और भी आकर्षक बनाया गया है। इसे उन्होंने मैचिंग प्लंज V-नेक चोली और शानदार बॉर्डर वाले ड्रेप्ड सिल्क दुपट्टे के साथ कैरी किया।

श्रीलीला की स्टाइलिंग 3/6

श्रीलीला की स्टाइलिंग

उन्होंने ओपन हेयरस्टाइल की और उन्हें रोमांटिक वेव्स में स्टाइल किया है और सिर के ऊपरी हिस्से (क्राउन) पर ताजे गुलाबी फूल लगे हैं। उन्होंने इस फेस्टिव लुक को एक शानदार गोल्ड मांग-टीका, भारी चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और हाथ पर पहने जाने वाले एक बारीक डिजाइन हाथफूल के साथ पूरा किया है।

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल 4/6

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

श्रीलीला के इस लुक पर फैंस ने जमकर कमेंट सेक्शन में तारीफ की। एक ने लिखा, 'देवलोक से उतरी अप्सरा'। एक ने कमेंट किया, 'कुछ इस तरह दिखती है डिवाइन ब्यूटी'। एक ने लिखा, 'ओएमजी ये बहुत ही सुंदर है'। एक यूजर ने लिखा, 'आप बिल्कुल स्वर्ग से आई राधा रानी जैसी लग रही हैं'।

श्रीलीला का वर्कफ्रंट5/6

श्रीलीला का वर्कफ्रंट

श्रीलीला, धनुष की मोस्ट अवेटेड 55वीं फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर तमिल सिनेमा में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में साई पल्लवी और ममूटी भी हैं और यह 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम ओम चैप्टर 1: उधिरम है।

श्रीलीला की अपकमिंग फिल्में 6/6

श्रीलीला की अपकमिंग फिल्में

श्रीलीला की अपकमिंग फिल्मों में अनुराग बसु की अनटाइटल्ड म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है जिसमें वे कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड में अपना बड़ा डेब्यू करने जा रही हैं। फिलहाल इसका ऑफिशियल नाम और रिलीज डेट अनाउंस होना बाकी है।