Shraddha Kapoor ने ली छोटी सी छुट्टी, शेयर की मस्ती भरी तस्वीरें; साथ में दिखे ब्वॉयफ्रेंड

Updated: 2026-09-08, 14:18 IST

श्रद्धा कपूर का अपने सोशल मीडिया फैंस से काफी गहरा कनेक्शन है। वह अक्सर अपनी रैंडम फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में इथा एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

वेकेशन मूड में दिखीं श्रद्धा कपूर 1/7

वेकेशन मूड में दिखीं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो की एक पूरी सीरीज शयर की है। जिससे यह साफ-साफ पता चल रहा है कि वह अपनी छुट्टियों को बहुत ही अच्छे से बिता रही हैं। पहली फोटो में फैंस की पसंदीदा स्त्री ब्लैक रंग की कैजुअल टी-शर्ट में दिखाई दे रही हैं और कहीं रेस्टोरेंट में बैठी हैं।

गलियों में खड़े होकर लिया कॉफी का आनंद 2/7

गलियों में खड़े होकर लिया कॉफी का आनंद

दूसरी फोटो में श्रद्धा कपूर पिंक रंग की टी-शर्ट पहनी है। वह कितनी रिलैक्स हैं इस बात का अंदाजा आपको एक्ट्रेस की इस फोटो से हो जाएगा, जहां वो किसी गली में खड़ी हुई हैं और कोई उनके इस मस्तीभरे मूड को कैप्चर कर रहा है। वह गली में खड़े होकर कॉफी पी रही हैं।

ब्वायफ्रेंड राहुल मोदी ने दी कंपनी 3/7

ब्वायफ्रेंड राहुल मोदी ने दी कंपनी

अपनी इस छोटी सी छुट्टी पर श्रद्धा कपूर अकेले नहीं गई हैं, बल्कि उनके ब्वायफ्रेंड और लेखक राहुल मोदी ने भी एक्ट्रेस को कंपनी दी। श्रद्धा ने लाइब्रेरी में बैठे हुए राहुल की पिक्चर शेयर की, जिसमें वह किताब में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं है कि श्रद्धा दूर बैठे उन्हें कैप्चर कर रही हैं।

ब्वायफ्रेंड संग पत्ते में मैंगो राइस खाया 4/7

ब्वायफ्रेंड संग पत्ते में मैंगो राइस खाया

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कई और फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें एक में वह अपने सामने फूड को देखकर खुश हो रही हैं, तो वहीं अन्य फोटो में ग्रीन-टी पीते हुए वह बारिश के सुहाने मौसम को देख रही हैं। एक अन्य फोटो में श्रद्धा और राहुल मैंगो स्टिकी राइस खा रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने फोटोज के साथ लिखा मजेदार कैप्शन5/7

श्रद्धा कपूर ने फोटोज के साथ लिखा मजेदार कैप्शन

एक अन्य फोटो में कैजुअल लुक में नजर आ रहीं श्रद्धा कपूर ने दांतो के नीचे उंगली दबा रखी है और उनका शरारती भरा अंदाज नजर आ रहा है। एक अन्य फोटो में उन्होंने आंखो पर चश्मा लगाया हुआ है और वह बड़े ही ध्यान से सामने किसी को देख रही हैं। इन सभी फोटोज को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, "छौटी सी छुट्टी तो बनती है ना?"

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार 6/7

सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार

श्रद्धा की इन मस्तीभरी फोटोज को देखकर फैंस अपना प्यार लुटाने से पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने लिखा, "मंडे को कौन सी छुट्टी लेते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अगली छुट्टी पर आप वीडियो कॉल फैन मीट रख लो ना।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "राइट पर आप हॉलिडेज की छुट्टियों में बहुत अच्छे लग रहे हो।"

2024 से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट 7/7

2024 से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट

राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों को पहली बार एक साथ साल 2024 में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को दुनिया से छुपाए रखा।